सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शेयर बाजार में छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का एमकैप 288.50 लाख करोड़ रुपये के पार

By Siddharth PriyadarshiEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2022 07:19 PM (IST)

शेयर बाजार में आज झूमकर कारोबार हुआ। बाजार आज अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि शेयर बाजार ...और पढ़ें

Mcap of BSE listed firms at all time high
Mcap of BSE listed firms at all time high

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर बाजार में आज छप्पर फाड़कर पैसे की बरसात हुई। शेयरों में जारी तेजी के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को अब तक के उच्चतम स्तर 288.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बेंचमार्क सेंसेक्स पहली बार 63,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 417.81 अंक या 0.67 प्रतिशत चढ़कर 63,099.65 पर बंद हुआ, जो इसका उच्चतम स्तर है। दिन के दौरान बेंचमार्क 621.17 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 63,303.01 पर पहुंच गया, जो कि इसका लाइफ टाइम इंट्रा-डे पीक है।

निवेशकों को अरबों का मुनाफा

सात दिनों में निवेशकों की संपत्ति भी 7,59,642.89 करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई पर सूचीबद्ध फर्मों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,88,50,896.03 करोड़ रुपये हो गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा कि दलाल स्ट्रीट में जोखिम भरे रवैये को दर्शाती शानदार रैली से निफ्टी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने पहली बार 63,000 का दायरा तोड़ दिया।

बाजार में झूमकर कारोबार

भारतीय इक्विटी बाजार वैश्विक मार्केट्स की अस्थिरता से प्रभावित न होकर सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुशी मना रहे हैं। बाजार को हर दिन नए क्षेत्रों से समर्थन मिल रहा है। 2022 की दूसरी छमाही के आंकड़ों के लिए यह एक आदर्श स्थिति है। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के अनुसंधान प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि हमारे फंडामेंटल मजबूत हैं और हमें घरेलू पूंजी से मजबूत समर्थन प्राप्त है। बाजार फिलहाल बाहरी कारणों से अधिक प्रभावित नहीं है। लेकिन बाजार कल जेरोम पॉवेल के भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देगा और ऑटो बिक्री के आंकड़े स्टॉक्स की अगली दशा-दिशा तय करेंगे।

कहां हुई बढ़त, कहां नुकसान

बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और टाइटन के शेयरों में तगड़ा कारोबार हुआ और ये लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी के शेयर आह गिर गए। बीएसई मिडकैप गेज 1.06 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.61 प्रतिशत चढ़ गया। युटिलटी में 2.52 प्रतिशत की तेजी के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में समाप्त हुए। बिजली में 2.35 प्रतिशत, धातु में 1.96 प्रतिशत, ऑटो में 1.74 प्रतिशत, कमोडिटीज में 1.62 प्रतिशत, रियल्टी में 1.54 प्रतिशत और दूरसंचार में 1.44 प्रतिशत का उछाल आया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

Share Market Portfolio: अच्छे रिटर्न के लिए जरूरी है Strong Portfolio, जानें खास बातें

लॉन्ग टर्म में पैसा बनाने के लिए ग्रोथ और वैल्यू इनवेस्टिंग में आपके लिए कौन है बेहतर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।