सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाटा ग्रुप की कपड़े बेचने वाली कंपनी के शेयरों में आएगी तेजी, 17 एक्सपर्ट्स की राय, ₹7200 तक जा सकता है भाव

Published: Thu, 19 Jun 2025 12:02 PM (IST)

Macquarie Upgrades Trent Shares ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मैक्वरी ने टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयरों पर बड़ा टारगेट ...और पढ़ें

24 में से 17 एक्सपर्ट्स ने ट्रेंट के शेयरों को खरीदने की राय दी है।
24 में से 17 एक्सपर्ट्स ने ट्रेंट के शेयरों को खरीदने की राय दी है।

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की एक कंपनी के शेयरों पर तीसरा सबसे बड़ा टारगेट प्राइस ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने दिया है। मैक्वरी ने कहा कि ट्रेंट का शेयर मौजूदा स्तरों से 26 फीसदी तक उछल सकता है। खास बात है कि 24 में से 17 एनालिस्ट अब तक इस स्टॉक पर बड़े टारगेट प्राइस के साथ खरीदी की राय दे चुके हैं, जबकि तीन एक्सपर्ट्स ने होल्ड करने और चार ने बिकवाली की राय दी है। ट्रेंट, टाटा ग्रुप की कपड़ा कारोबार से जुड़ी कंपनी है, जो वेस्टसाइड और जूडियो जैसे रिटेल आउटलेट का संचालन करती है।

चूंकि, 24 में से 17 एक्सपर्ट्स ट्रेंट के शेयरों पर भरोसा जता रहे हैं, इसलिए बहुमत के साथ जाना बेहतर होगा। इस बीच मैक्वरी ने ट्रेंट के शेयरों पर "आउटपरफॉर्म" की रेटिंग देते हुए और प्रति शेयर पर ₹7,200 का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि शेयरों का मौजूदा भाव 5715 रुपये है।

मैक्वरी ने ट्रेंट पर क्यों दिया बड़ा टारगेट प्राइस

मैक्वेरी ने कहा कि ट्रेंट ने अपनी एनालिस्ट कॉन्फ्रेस में बताया है कि वह अगले दशक में अपनी बिक्री को 25% सीएजीआर की दर से बढ़ाने का लक्ष्य बना रही है, जिसमें स्टोर की संख्या में बढ़ोतरी भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- बंटवारे के बाद Siemens Energy के शेयरों की बंपर लिस्टिंग, 23% तक उछला शेयर, क्या अब लगाना चाहिए पैसा

इसके अलावा. मैक्वेरी ने बताया कि टाटा ग्रुप की इस कंपनी के पास सप्लाई चैन में तकनीकी निवेश से फैशन बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में ज्यादा क्षमता है।

देसी और विदेशी दोनों ब्रोकरेज बुलिश

वहीं, घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी ट्रेंट के शेयरों पर ₹6,900 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। इसके अलावा, एक और अन्य ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने टाटा ग्रुप के इस शेयर पर 5,900 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ "होल्ड" रेटिंग दी है।

ये भी पढ़ें- देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक दे रहा डिविडेंड, हर शेयर मिलेंगे 2.90 रुपये, पाने का आज आखिरी मौका

बता दें कि ट्रेंट के शेयरों में पिछले एक साल से दबाव देखने को मिल रहा है और इसने नेगेटिव रिटर्न दिया है। लेकिन, 5 साल की अवधि में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों ने 900 फीसदी का रिटर्न डिलीवर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।