सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक दे रहा डिविडेंड, हर शेयर मिलेंगे 2.90 रुपये, पाने का आज आखिरी मौका

Published: Thu, 19 Jun 2025 09:53 AM (IST)

PNB Dividend News पंजाब नेशनल बैंक ने प्रति शेयर पर 2.90 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसके ...और पढ़ें

पंजाब नेशनल बैंक ने घोषित किया है 2.90 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड
पंजाब नेशनल बैंक ने घोषित किया है 2.90 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड

नई दिल्ली। देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है, और आज निवेशकों के लिए डिविडेंड पाने का आखिरी मौका है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक ने डिविडेंड के लिए 20 जून को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है, ऐसे में अगर कोई निवेशक आज बैंक के शेयर खरीदता है तो वह डिविडेंड पाने का हकदार होगा।

कितना डिविडेंड दे रहा PNB

पंजाब नेशनल बैंक ने प्रति शेयर पर 2.90 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसके लिए एक्स डेट/रिकॉर्ड डेट 20 जून रखी है। पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 105.24 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

पिछले महीने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मार्च 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे. इसमें बैंक ने बताया कि उसके नेट प्रॉफिट में 51.7% (साल-दर-साल) वृद्धि हुई है। Q4’FY25 में बैंक का शुद्ध लाभ Q4FY’24 में 3,010 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,567 करोड़ रुपये हो गया।

नतीजों के बाद शेयरों देखी गई तेजी

पीएनबी बोर्ड ने बेसल III अनुपालन बॉन्ड जारी करके 8,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने को भी मंजूरी दी थी। इसके साथ ही बैंक के बोर्ड ने प्रति शेयर 2.9 रुपये का लाभांश घोषित किया था। इन तिमाही नतीजों के बाद पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी, और इस महीने बैंक के शेयर 112.75 रुपये के स्तर तक पहुंच गए थे। हालांकि, वहां से फिर बिकवाली का दबाव हावी हो गया।

ये भी पढ़ें- एशियन पेंट्स के शेयरों में कब आएगी बड़ी तेजी, क्या और गिरावट बाकी है, एक्सपर्ट से जानिए किस भाव पर खरीदें

बता दें कि बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पंजाब नेशनल बैंक, देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है जिसका कुल मार्केट कैप 120790.83 रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।