सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशियन पेंट्स के शेयरों में कब आएगी बड़ी तेजी, क्या और गिरावट बाकी है, एक्सपर्ट से जानिए किस भाव पर खरीदें

Published: Wed, 18 Jun 2025 01:51 PM (IST)

Asian Paints Shares पिछले साल नवबंर में भारी गिरावट दिखा चुके एशियन पेंट्स के शेयरों में निचले स्तरों से रिकवरी ...और पढ़ें

एशियन पेंट्स के शेयरों में कुछ दिनों से तेजी दिख रही है।
एशियन पेंट्स के शेयरों में कुछ दिनों से तेजी दिख रही है।

नई दिल्ली। एशियन पेंट्स (Asian paints shares) के शेयरों में पिछले साल नवंबर को भारी बिकवाली देखने को मिली थी। इसके बाद से दिग्गज पेंट कंपनी का यह शेयर एक दायरे में कारोबार कर रहा है। 3000 रुपये के स्तर से गिरकर यह पेंट शेयर 2125 रुपये तक आ गया था। हालांकि, अब एशियन पेंट्स के शेयरों में निचले लेवल से रिकवरी देखने को मिल रही है।

इस पेंट शेयर में आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिल रही है। दैनिक जागरण के साथ खास बातचीत में कोटक सिक्युरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट, अमोल अठावले ने एशियन पेंट्स के शेयरों पर अपनी राय जाहिर की।

क्या है एक्सपर्ट की राय

अनमोल अठावले ने कहा, "एशियन पेंट्स के शेयरों में हाल ही में ब्लॉक डील के बाद दबाव देखने को मिला था लेकिन अब एक अच्छा बेस फॉर्मेशन हमको Asian Paints के शेयरों में देखने को मिल रहा है।"

ये भी पढ़ें- 300 करोड़ की रकम मिलने से भागे अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर, किसने दिया इतना पैसा, जानिए क्या है प्लान

अनमोल अठावले ने कहा कि जो निवेशक छोटी अवधि के लिए इस शेयर में पैसा लगाना चाहते हैं तो एशियन पेंट्स में उनके लिए एक अवसर है। कंपनी के शेयरों में धीरे-धीरे बायिंग आ रही है लेकिन अब भी यह एक रेंज में अटका हुआ है, इसलिए मौजूदा स्तरों से एशियन पेंट्स के शेयरों में बहुत बड़ी रैली की संभावना कम है, जब तक कि वह ऊपरी स्तरों को नहीं तोड़ देता है।

एक रेंज में फंसे एशियन पेंट्स के शेयर

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में इक्विटी टेक्निकल रिसर्च के हेड रुचित जैन ने कहा, एशियन पेंट्स के शेयर पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से 2100-2200 की रेज में ट्रेड कर रहे हैं। चूंकि, शेयरों में बड़े वॉल्युम के साथ खरीदारी नहीं दिख रही है इसलिए हमें लगता है यह स्टॉक एक दायरे में काम करता रहेगा। 2450 के स्तर पर एशियन पेंट्स के शेयरों का मजबूत रेजिस्टेंस है इसलिए इस लेवल पर निगाह रखनी होगी।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।