सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

300 करोड़ की रकम मिलने से भागे अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर, किसने दिया इतना पैसा, जानिए क्या है प्लान

Published: Wed, 18 Jun 2025 12:57 PM (IST)

Reliance Infrastructure Shares अनिल धीरू भाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने एक्सचेंज को बताया है कि उसने 1.25 ...और पढ़ें

रिलायंस इन्फ्रा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
रिलायंस इन्फ्रा के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

नई दिल्ली। अनिल धीरू भाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज ढाई फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। सुस्त मार्केट के बीच रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में यह तेजी एक खास वजह से आई है। दरअसल,कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि उसे 300 करोड़ रुपये का नया निवेश मिला है. यह रकम प्रमोटर ग्रुप की कंपनी राइजेज इनफिनिटी प्राइवेट लिमिटेड ने दी है।

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure) ने कहा कि कंपनी ने 1.25 करोड़ नए शेयर जारी कर करीब 300 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाई है.

नए निवेश के ऐलान से शेयरों में तेजी

300 करोड़ रुपये के नए निवेश के ऐलान के बाद रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शेयर सुबह 365.90 रुपये के स्तर पर खुले और 380 रुपये का हाई लगा दिया। फिलहाल, 2 फीसदी की तेजी के साथ 376 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों से रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। एक महीने के अंदर कंपनी के स्टॉक 34 फीसदी तक चढ़ गए हैं, जबकि एक साल में 78 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है।

क्या है कंपनी का प्लान

अनिल धीरू भाई अंबानी ग्रुप की इस कंपनी को आर्थिक मोर्चे पर लगातार अच्छी खबरें मिल रही है, जिसकी वजह से शेयरों को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि यह पूंजी निवेश कंपनी की आर्थिक ताकत को बढ़ाएगा, जिससे भविष्य में नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहेगा और ग्रोथ की रफ्तार तेज होगी.

ये भी पढ़ें- Vishal Mega Mart ने निवेशकों की कराई मोटी कमाई, इस वजह से 5% तक भागे शेयर

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर देश की एक बड़ी इन्फ्रा कंपनी है, जो सड़क, मेट्रो और डिफेंस सेक्टर के लिए खास प्रोजेक्ट्स बनाती है. यह कंपनी पावर डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में भी सक्रिय है. रिलायंस इन्फ्रा ने मुंबई में मेट्रो रेल और कई अहम रोड प्रोजेक्ट्स को पूरा किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।