Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से दूर समंदर के पास, कार्तिक आर्यन इस खास लोकेशन पर बनाएंगे अपना बंगला, रईसों के इलाके में खरीदा प्लॉट

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 06:47 PM (IST)

    कार्तिक आर्यन ने पहली बार मुंबई के नजदीक अलीबाग में जमीन खरीदी है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये में 2000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा है। लैंड डील के बाद कार्तिक आर्यन ने कहा अलीबाग आज निवेश करने के लिए सबसे रोमांचक जगहों में से एक बन गया है मुंबई के पास मैं अपना घर बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं।

    Hero Image
    कार्तिक आर्यन ने मुंबई के पास अलीबाग में एक प्लॉट खरीदा है।

    नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Bollywood Star Kartik Aaryan) अब मुंबई के नजदीक अपना बंगला बनाने की तैयारी में है। दरअसल, उन्होंने मायानगरी से दूर एक खास लोकेशन पर अपनी पहली लैंड डील की है। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) द्वारा डेवलप प्रोजेक्ट, शैटो डी अलीबाग में एक प्लॉट खरीदा है। अप्रैल 2023 में लॉन्च हुए इस प्रोजेक्ट ने बॉलीवुड और स्पोर्ट्स से लेकर कई बिजनेसमैन का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आमतौर पर मुंबई में लैंड डील बड़ा महंगा सौदा होता है। हालांकि, कार्तिक आर्यन ने जमीन खरीद ली है और कहा है कि वे यहां पर अपने लिए घर तैयार कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कार्तिक आर्यन ने इस खास लोकेशन पर कितनी जमीन खरीदी और इस प्रॉपर्टी डील के लिए कुल कितना पैसा खर्च किया है।

    2000 वर्ग फुट का प्लॉट

    कार्तिक आर्यन ने 2 करोड़ रुपये में 2000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा है। इस प्रॉपर्टी डील का रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर, 2025 को उनकी माँ माला तिवारी ने पूरा किया, जिन्होंने कार्तिक आर्यन के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी के रूप में औपचारिकताएँ पूरी कीं।

    खास बात है कि इस ट्रांजेक्शन के साथ ही कार्तिक आर्यन उन हाई-प्रोफाइल हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अयोध्या, वृंदावन और गोवा सहित देश भर में HoABL के प्रीमियम प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्टमेंट किया है।

    कितनी अहम यह लोकेशन

    मुंबई के नजदीक अलीबाग, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां हाल के वर्षों में टूरिज्म काफी बढ़ा और महंगे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स आए हैं। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल), आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, और एडवांस रोड और जेटी इन्फ्रास्ट्रक्चर के चलते इस इलाके में काफी डेवलपमेंट हुआ है।

    ये भी पढ़ें- GST Rate Cut: घर खरीदना हो सकता है सस्ता, रेडी टू मूव और अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर कितना लगता है जीएसटी?

    इस लैंड डील के बाद कार्तिक आर्यन ने कहा, "अलीबाग आज निवेश करने के लिए सबसे रोमांचक जगहों में से एक बन गया है, मुंबई के पास मैं अपना घर बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। यह पहली बार है जब मैंने ज़मीन में निवेश किया है और मुझे अभिनंदन लोढ़ा हाउस पर पूरा भरोसा है। मुझे यह निवेश करके खुशी हो रही है।"

    comedy show banner
    comedy show banner