Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railway को फेस्टिव सीजन ने किया मालामाल, टिकट बेचकर कमाए 12 हजार करोड़

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 02:30 PM (IST)

    Festive Season में बाजार के साथ रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ देखने को मिलता है। दरअसल लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर या कोई घूमने का स्थान जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अब इस फेस्टिव सीजन भारतीय रेलवे को कितना रेवेन्यू मिला इसकी जानकारी सामने आई है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

    Hero Image
    फेस्टिव सीजन में 12 हजार करोड़ से ज्यादा की हुई कमाई

    आईएएनएस, नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन (Festive Season 2024) भारतीय रेलवे (Indian Railway) को 12,159.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। यह कमाई रेलवे में टिकट बिक्री के जरिये हासिल किया है। भारतीय रेलवे को यह कमाई इस साल 1 सितंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 के बीच हुआ है। यह जानकारी केंद्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दो महीनों में कई तरह के त्योहार जैसे- गणेश चतुर्थी, दशहरा और दीवाली थे। इस समय कई लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर या फिर कहीं घूमने जाते हैं। ऐसे में भारत के कई लोग फेस्टिव सीजन में सफर करने के लिए भारतीय रेलवे को पसंद करते हैं।

    अश्विनी वैष्णव ने जारी किया डेटा

    अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जोन-वाइस डेटा जारी किया। इस डेटा में उन्होंने बताया कि टिकट बिक्री से भारतीय रेलवे का रेवेन्यू कितना हुआ। यह जानकारी उन्होंने लोकसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में दिया। रेल मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 सितंबर से 10 नवंबर तक में करीब 143.71 करोड़ यात्रियों ने सफर किया है।

    सबसे ज्यादा यात्री सेंट्रल जोन में रहे। यहां यात्रियों की संख्या लगभग 31.63 करोड़ था। वहीं, यात्रियों की संख्या पश्चिमी जोन में 26.13 करोड़ और पूर्वी जोन में 24.67 करोड़ रहा। सबसे कम यात्रियों की संख्या दक्षिणी-पूर्वी जोन में देखा गया। यहां केवल 1.48 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।

    यह भी पढ़ें: Adani Group Share: अदाणी ग्रुप के शेयरों में दूसरे दिन तेजी, 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

    7,000 चली स्पेशल ट्रेन

    न्यूज एजेंसी आईएएनएस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस फेस्टिव सीजन 7,663 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थी। यह ट्रेनें पिछले साल के फेस्टिव सीजन की तुलना में 73 फीसदी ज्यादा थी। वर्ष 2023 में 4,429 स्पेशल ट्रेनें चली थीं। इस साल दीवाली और छठ पर्व के बीच 957.24 लाख यात्रियों ने सफर किया है। पिछले साल 2023 में इस अवधि में यात्रियों की संख्या 33.91 लाख था।

    4 नवंबर 2024 को 1.2 करोड़ यात्रियों ने रेलवे की सर्विस का इस्तेमाल किया था। इनमें से 19.43 लाख आरक्षित और 1.01 करोड़ यात्री अनारक्षित थे। भारतीय रेलवे द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार 3 नवंबर को 207 स्पेशल ट्रेनें चली थी। वहीं, 4 नवंबर को 203 स्पेशल ट्रेनें चली थी। यह ट्रेनें चालू स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त चलाई गई थी।

    यह भी पढ़ें: Share Market Crash: शेयर बाजार हुआ क्रैश, क्या ये पांच कारण हैं जिम्मेदार?