सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adani Group Share: अदाणी ग्रुप के शेयरों में दूसरे दिन तेजी, 10 फीसदी से ज्यादा चढ़ा स्टॉक

Published: Thu, 28 Nov 2024 11:54 AM (IST)

Adani Group Share गौतम अदाणी के शेयरों में आज भी तेजी जारी है। यह लगातार दूसरा दिन है जब अदाणी ...और पढ़ें

Adani Group के शेयरों में जारी है शानदार तेजी
Adani Group के शेयरों में जारी है शानदार तेजी

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अरबपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिली है। यह तेजी लगातार दूसरे दिन जारी है। आज भी निवेशक अदाणी ग्रुप के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अदाणी ग्रुप के कई कंपनियों के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। वहीं, अदाणी टोटल गैस के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।

शेयरों में क्यों आई तेजी

पिछले हफ्ते अदाणी ग्रुप के एमडी और सीईओ गौतम अदाणी पर रिश्वत देने का आरोप लगा था। इस आरोप के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली आई। हालांकि, बुधवार को अदाणी ग्रुप और उनके वकील द्वारा बयान जारी हुआ। इस बयान के बाद शेयरों ने रफ्तार पकड़ ली।

अदाणी ग्रुप ने अपने बयान में कहा कि गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर रिश्वत का आरोप नहीं लगा है। इसके अलावा रिपोर्ट में रिश्वत को लेकर कोई सबूत नहीं है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: सभी राज्यों के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें ताजा कीमत

आज कितना चढ़ा शेयर

अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी आने के बाद अब ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Adani Group M-Cap) में 66,500 करोड़ रुपये जुड़ गया। यह शेयर भाव 11.40 बजे के हैं-

  • अदाणी टोटल गैस का शेयर 14.26 फीसदी की तेजी के साथ 793.00 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।
  • अदाणी ग्रीन एनर्जी
  • अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का स्टॉक 10 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 726.85 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।
  • अदाणी पावर 43.80 रुपये या 8.37 फीसदी की बढ़त के साथ 566.85 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।
  • अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 80.00 रुपये या 3.34 फीसदी की बढ़त के साथ 2,477.80 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा।
  • अदाणी पोर्ट्स के शेयर में हल्की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 0.35 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 1,200.30 रुपये प्रति शेयर पर हैं।
  • अदाणी विल्मर का स्टॉक 2.75 रुपये चढ़कर 317.50 रुपया प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।
  • अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 519.65 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Enviro Infra Engineers IPO: कब अलॉट होगा आईपीओ, कैसे चेक करें स्टेटस? जानें सबकुछ

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।