सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Enviro Infra Engineers IPO: कब अलॉट होगा आईपीओ, कैसे चेक करें स्टेटस? जानें सबकुछ

Published: Thu, 28 Nov 2024 10:10 AM (IST)

Enviro Infra Engineers IPO शेयर बाजार में जल्द ही एन्वायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स आईपीओ की लिस्टिंग होगी। कंपनी का आईपीओ निवेश ...और पढ़ें

Enviro Infra Engineers IPO का अलॉटमेंट कब होगा?
Enviro Infra Engineers IPO का अलॉटमेंट कब होगा?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एन्वायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स आईपीओ (Enviro Infra Engineers IPO) में निवेश का आखिरी दिन मंगलवार था। इस आईपीओ में निवेश के बाद अब निवेशक आईपीओ अलॉटमेंट (Enviro Infra Engineers IPO Allotmnet) का इंतजार कर रहे हैं। 'T+3' लिस्टिंग नियम के अनुसार इसकी लिस्टिंग 29 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को हो सकती है। आईपीओ अलॉटमेंट जैसे ही फाइनल होता है वैसे ही निवेशक आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें स्टेटस

आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस चेक करने के दो तरीके हैं। एक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और दूसरा आईपीओ के ऑफिशियल रजिस्ट्रार की वेबसाइट से। हम आपको इन बीएसई और रजिस्ट्रार की वेबसाइट से कैसे स्टेटस चेक करें इसका पूरा प्रोसेस बताएंगे।

बीएसई की वेबसाइट

  • सबसे पहले bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें।
  • अब इक्विटी में जाकर इश्यू टाइप में Enviro Infra Engineers Limited को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना पैन नंबर भरें।
  • अब 'I'm not a robot' पर टिक करें और सर्च पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस शो हो जाएगा।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट

इस आईपीओ का ऑफिशियल रजिस्ट्रार Bigshare है। आप इसकी वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

  • Bigshare के सर्विस लिंक (ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html) पर जाएं।
  • अब 'Enviro Infra Engineers Limited' को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, बेनिफिश्यरी आईडी और पैन नंबर दर्ज करें।
  • अब कैप्चा दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।

अब स्मार्टफोन या कंप्यूटर की स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस शो हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPO 2025: निवेश के लिए हो जाएं तैयार, नए साल में खुलेंगे कई दिग्गज कंपनियों के आईपीओ

आईपीओ को कैसा मिला रिस्पांस

एन्वायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स को निवेशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन आईपीओ को कुल 89.90 गुना बोली मिली है। इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी QIB ने दिखाई है। रिटेल निवेशकों ने 24.48 गुना, एनआईआई ने 153.80 गुना और क्यूआईबी ने 157.05 गुना सब्सक्राइब किया है।

क्या कहता है जीएमपी (Enviro Infra Engineers IPO GMP)

एन्वायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स आईपीओ ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर है। ग्रे मार्केट के अनुसार इस आईपीओ की लिस्टिंग प्रीमियम से साथ होगी। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का भाव 49 रुपये प्रति शेयर है। बुधवार को इस आईपीओ का जीएमपी 50 रुपये प्रति शेयर था।

यह भी पढ़ें: IPO आया नहीं पर आपके पास होगा शेयर, आप भी लिस्टिंग से पहले कर सकते हैं प्री-आईपीओ में निवेश

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।