India External Debt Report: भारत का विदेशी डेट सर्विस रेश्यो 5.3 फीसदी है- निर्मला सीतारमण
India External Debt वित्त वर्ष 2022-23 के डेट लोन के आंकड़ें जारी हो गए हैं। सितंबर 2023 में भारत का विदेशी डेट 2022-23 जारी हुए हैं। मार्च तिमाही के अंत में विदेशी डेट सर्विस का रेश्यो 5.3 फीसदी था। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह क्रॉस-कंट्री के मुताबिक मामूली है। आइए इस रिपोर्ट में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। (जागरण फाइल फोटो)

नई दिल्ली,एजेंसी। आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2022-23 के डेट लोन के आंकड़ों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मार्च 2023 के अंत में डेट 624.7 बिलियन अमेरिकी था। यह 5.3 फीसदी का अनुपात है। यह क्रॉस-कंट्री के मुताबिक मामूली है।
सितंबर 2023 में भारत का विदेशी डेट 2022-23 (India's External Debt: A Status Report 2022-23) रिपोर्ट जारी किया गया। इस रिपोर्ट की प्रस्तावना में सीतारमण ने कहा कि 2022-23 के मार्च के अंत में सकल घरेलू उत्पाद में विदेशी डेट का अनुपात एक साल पहले के 20 फीसदी से घटकर 18.9 फीसदी हो गया।
इसके आगे उन्होंने कहा कि लॉन्ग-टर्म डेट 79.4 प्रतिशत है, वहीं शॉर्ट टर्म डेट 20.6 प्रतिशत है। यह आयात के फाइनेंस के लिए खर्च किया जाता है। यह विदेशी डेट की स्थिरता को बढ़ाता है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की डेट स्थिती निम्न और मध्यम-आय वाले देशों की तुलना में बेहतर है। यह कई मापदंड़ों की मदद से मापा जाता है।
डेट सर्विस रेश्यो के आंकड़ें
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान डेट सर्विस अनुपात पिछले वर्ष के 5.2 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़कर 5.3 प्रतिशत हो गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2021-22 में 41.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 49.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
डेट सर्विस रेश्यो को ग्रोस डेट सर्विस पेमेंट और external current receipts के जरिये मापा जाता है। इस से विदेशी मुद्रा भंडार के पूर्व-खाली की सीमा को भी शो करता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआरआई जमा के तहत 31.7 फीसदी वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि मार्च 2023 के अंत तक भारत का विदेशी डेट 624.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.9 फीसदी या 5.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से मामूली अधिक है। इसमें कहा गया है कि मार्च 2023 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार ने बाहरी डेट का 92.6 प्रतिशत कवर किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।