साल 2030 तक जापान को पछाड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत, एसएंडपी ने जारी किए आंकड़े
एसएंडपी के नवीनतम पीएमआई आंकड़ों के अनुसार भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। आंकड़ो के मुताबिक भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के अनुसार 2021 और 2022 में भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि कैलेंडर वर्ष 2023 में भी जारी रह सकती है। पढ़िए क्या है पुरी खबर।

पीटीआई, नई दिल्ली। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस ने पीएमआई के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
एसएंडपी ग्लोबल के मुताबिक 2030 तक 7.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ भारत, जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।
भारत की जीडीपी निरंतर मजबूत
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के डेटा के मुताबिक भारत की साल 2021 और 2022 से जारी तेज आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2023 में भी निरंतर मजबूती दिखा रही है।
एसएंडपी के आंकड़ो के मुताबिक मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो इस वित्तीय वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत थी।
पिछले 10 साल में भारत में फॉरेंन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई) में आई तेजी, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अनुकूल लॉन्ग टर्म ग्रोथ को दर्शाती है।
2030 तक जर्मनी भी छूट सकता है पीछे
एसएंडपी का अनुमान है कि साल 2030 तक भारत की जीडीपी जर्मनी से भी आगे निकल सकती है। आपको बता दें कि पिछले साल ही भारत, ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था।
कौन से टॉप 5 जीडीपी वाले देश?
वर्तमान में अमेरिका 25.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी और वर्ल्ड जीडीपी का एक चौथाई हिस्सा वाला देश है।
दूसरे स्थान पर चीन है जो जिसकी जीडीपी 18 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। चीन वर्ल्ड जीडीपी का लगभग 17.9 प्रतिशत है।
4.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ जापान तीसरे स्थान पर है, इसके बाद 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ जर्मनी चौथा देश है।
2030 तक 1.1 बिलियन लोग चलाएंगे इंटरनेट
एसएंडपी के आंकड़ो के मुताबिक साल 2030 तक 1.1 बिलियन भारतीयों के पास इंटरनेट होगा जो साल 2020 के 500 मिलियन यूजर्स का दोगुना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।