भारत की ऊंची होती 'उड़ान', दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बना, जानें क्या है चीन की स्थिति?
दुनियाभर की करीब 350 विमानन कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली IATA की ओर से सोमवार को जारी विश्व एयर ट्रांसपोर्ट सांख्यिकी के ताजा संस्करण के अनुसार पिछले वर्ष भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 21.1 करोड़ रही (india aviation market 2024) है और इसमें 2023 के मुकाबले 11.1 प्रतिशत की वृद्धि रही है। इस अवधि में जापान ने 20.5 करोड़ यात्रियों को संभाला जिसमें 18.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई।

नई दिल्ली| Busiest Airports India : इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) ने सोमवार को कहा कि 24.1 करोड़ यात्रियों को संभालने के साथ वर्ष 2024 में भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार रहा है। इस दौरान मुंबई और दिल्ली सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल रहे हैं।
दुनियाभर की करीब 350 विमानन कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली आइएटीए की ओर से सोमवार को जारी विश्व एयर ट्रांसपोर्ट सांख्यिकी के ताजा संस्करण के अनुसार, पिछले वर्ष भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 21.1 करोड़ रही है और इसमें 2023 के मुकाबले 11.1 प्रतिशत की वृद्धि रही है।
इस अवधि में जापान ने 20.5 करोड़ यात्रियों को संभाला, जिसमें 18.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई। 87.6 करोड़ यात्रियों के साथ अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा विमानन बाजार बना हुआ है। इसमें अमेरिका के घरेलू बाजार का प्रमुख योगदान रहा है।
यह भी पढ़ें- Gold Price Today: सोने ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा, जानें कितनी हुई 10 ग्राम की कीमत?
दूसरे नंबर पर रहा चीन
74.1 करोड़ यात्रियों के साथ चीन दूसरे स्थान पर रहा है और इसमें 2023 की तुलना में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि रही है। 26.1 करोड़ यात्रियों के साथ ब्रिटेन तीसरे और 24.1 करोड़ यात्रियों के साथ स्पेन चौथे नंबर पर रहा है।
मुंबई-दिल्ली एयरपोर्ट सबसे व्यस्त
इन आंकड़ों में प्रत्येक देश में आने-जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्री शामिल हैं। शीर्ष 10 हवाई अड्डा जोड़ों में मुंबई-दिल्ली 2024 में 59 लाख यात्रियों के साथ सबसे व्यस्त श्रेणी में सातवें स्थान पर रहे हैं। यह आंकड़े विमानन क्षेत्र की वृद्धि और विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।