Hurun Global Rich List 2025 : कौन हैं भारत के सबसे युवा अरबपति, दौलत जानकर नहीं होगा यकीन ! उम्र सिर्फ इतनी
भारत में सबसे कम उम्र के अरबपति (Youngest Billionaires in India) रेजरपे के को-फाउंडर शशांक कुमार और हर्षिल माथुर हैं जिनकी उम्र 34 वर्ष है और प्रत्येक की संपत्ति ₹8638 करोड़ है। ये दोनों IIT रुड़की में मिले उन्होंने 2014 में रेज़रपे की शुरुआत की जिसका लक्ष्य भारत में डिजिटल भुगतान को आसान बनाना था।

नई दिल्ली। भारत में एक से एक बड़े-बड़े अरबपति (Billionaires in India) हैं। पर क्या आप भारत के सबसे कम उम्र ये अरबपतियों के बारे में जानते हैं? साल 2025 में भारत के सबसे युवा अरबपति (Youngest Billionaires in India) कोई और नहीं, बल्कि रेज़रपे (Razorpay’s) के को-फाउंडर्स शशांक कुमार (Shashank Kumar Net Worth) और हर्षिल माथुर (Harshil Mathur Net Worth) हैं।
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 (Hurun Global Rich List 2025) के अनुसार, दोनों की उम्र सिर्फ 34 वर्ष है और दोनों की ही कुल संपत्ति एक बराबर है। दोनों की नेटवर्थ ₹8,638 करोड़ है। बता दें कि रेजरपे भी एक ऑनलाइन पेमेंट्स प्लेटफॉर्म और फिनटेक कंपनी है।
ये भी पढ़ें - प्याज-आलू-टमाटर के दामों ने निकाला दिल्लीवालों का दम, पर पाकिस्तान में कितना है रेट? जानकर नहीं होगा यकीन
IIT में मिले थे शशांक और हर्षिल
शशांक और हर्षिल का सफर आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से शुरू हुआ, जहाँ वे पहली बार बतौर स्टूडेंट्स मिले। टेक्नोलॉजी और प्रॉब्लम सॉल्विंग के प्रति जुनून के साथ उन्होंने 2014 में रेजरपे की शुरुआत की, जिसका मकसद भारत में डिजिटल पेमेंट को आसान बनाना है।
रेजरपे से पहले करते थे नौकरी
उद्यमी बनने से पहले शशांक और हर्षिल जॉब करते थे और उनका कॉर्पोरेट करियर सफल रहा था। इनमें शशांक माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर थे, जबकि हर्षिल श्लम्बर्गर में वायरलाइन फील्ड इंजीनियर थे।
हालाँकि, भारत में ऑनलाइन पेमेंट की स्थिति ने उन्हें निराश कर दिया था। हर्षिल ने एक बार अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर लिखा था कि भारत में ऑनलाइन पेमेंट की निराशाजनक हालत का पता चलने के बाद हमने रेजरपे की शुरुआत की।
ग्लोबल इंवेस्टर्स से मिला सहारा
रेजरपे भारत के डिजिटल पेमेंट सेगमेंट तेजी से बढ़ी। इसकी वैल्यूशन आज 7.5 बिलियन डॉलर (64,784 करोड़ रु) आंकी जाती है। इसे सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड GIC, सिकोइया कैपिटल, रिबिट कैपिटल, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया और वाई कॉम्बिनेटर समेत कई टॉप वैश्विक निवेशकों से भी सपोर्ट मिला।
कितने देशों से पेमेंट को सपोर्ट करता है रेजरपे
रेजरपे 100 से ज्यादा देशों से इंटरनेशनल पेमेंट को सपोर्ट करता है। खास कर, यह बिजनेसों को अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूएई समेत 160 से ज्यादा देशों के ग्राहकों से पेमेंट स्वीकार करने की सुविधा देता है। रेजरपे लगभग 100 प्रमुख करेंसियों को भी सपोर्ट करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।