प्याज-आलू-टमाटर के दामों ने निकाला दिल्लीवालों का दम, पर पाकिस्तान में कितना है रेट? जानकर नहीं होगा यकीन
Vegetable Rate Hike मॉनसून के मौसम में सब्जियां महंगी हो जाती हैं। आलू प्याज और टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। वहीं भारतीय करेंसी के लिहाज से पाकिस्तान में इन सब्जियों (Vegetable Price Pakistan) का रेट थोड़ा कम है। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी रुपया भारतीय रुपये (PKR to INR) से कमजोर है।

नई दिल्ली। आपने देखा होगा कि हर साल बरसात के मौसम में सब्जियां जरूर महंगी (Vegetable Price Rise) हो जाती हैं। इसकी 3 बड़ी वजह हैं। पहला इस मौसम में ट्रांसपोर्टेशन में दिक्कत से सप्लाई चेन में रुकावट, अधिक बारिश में फसलों का बर्बाद होना और सब्जियों का जल्दी खराब होना। इन्हीं का नतीजा है कि सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं।
दिल्ली में आलू-प्याज और टमाटर के दाम काफी बढ़ गए हैं। मगर इस समय पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन सब्जियों के दाम कितने हैं? दोनों देशों में कहां सस्ते हैं आलू, प्याज और टमाटर? आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें - Bajaj Finance के MD अनूप साहा ने 3 महीनों में ही दिया इस्तीफा, Indusind Bank का CEO बनने की अटकलें तेज !
कितना महंगा हुआ आलू (Potato Price Delhi)
दिल्ली में कुछ समय पहले तक आलू की खुदरा कीमत 15 रु प्रति किलो के आस-पास थी, जबकि इस समय इसका रेट 30 रु प्रति किलो तक पहुंच गया है। उधर पाकिस्तान में 1 किलो आलू का रेट 75 पाकिस्तानी रु (PKR) है।
1 भारतीय रु आज 22 जुलाई को 3.32 PKR के बराबर है। इस हिसाब से 75 PKR भारतीय करेंसी में 22.59 रु बनेंगे।
सब्जी | दिल्ली में रेट | पाकिस्तान में रेट (PKR में) | भारतीय करेंसी में कितने |
आलू | 30 रु | 75 पाकिस्तानी रुपये | 22.59 रु |
प्याज | 30 रु | 58 पाकिस्तानी रुपये | 17.5 रु |
टमाटर | 55-60 रु | 155 पाकिस्तानी रुपये | 46.7 रु |
प्याज का क्या है दाम (Onion Price Delhi)
दिल्ली में प्याज का रेट भी 15-16 रु प्रति किलो से उछलकर 30 रु प्रति किलो पर पहुंच गया है। वहीं पाकिस्तान में 1 किलो प्याज का रेट 58 PKR चल रहा है। 58 PKR भारतीय करेंसी मे करीब 17.5 रु बनते हैं।
टमाटर हुआ और भी लाल (Tomato Price Delhi)
दिल्ली में सबसे ज्यादा दाम टमाटर के ही बढ़े हैं। टमाटर के रिटेल दाम 15 रु प्रति किलो के आस-पास से उछलकर 55-60 रु प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान में 1 किलो टमाटर का रेट 155 PKR है, जो भारतीय करेंसी में 46.7 रु बनते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।