Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar Card में बर्थ और हाई स्कूल सर्टिफिकेट के बिना जन्मतिथि कैसे करें अपडेट, देखें प्रोसेस

    Updated: Thu, 08 May 2025 09:16 AM (IST)

    आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ये हमारी पहचान से जुड़ा हुआ है। अगर आधार कार्ड में डिटेल सही ढंग से दर्ज ना हो तो आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है। कई महत्वपूर्ण कामों में गलत जानकारी वाला आधार कार्ड परेशानी दे सकता है। इसलिए जरूरी है इसे जल्द से जल्द ठीक किया जा सके। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

    Hero Image
    बर्थ और हाई स्कूल सर्टिफिकेट के बिना जन्मतिथि कैसे करें अपडेट

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आधार कार्ड में सही जानकारी दर्ज होना जरूरी है। इसमें ज्यादातर नाम, जन्मतिथि, घर का पता और मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी होती है। आधार कार्ड का किसी भी जरूरी काम के लिए उपयोग करने से पहले जरूरी है कि आप ये सुनिश्चित करें कि इसमें मौजूद जानकारी सही हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा हो सकता है कि आप डेट ऑफ बर्थ गलत दर्ज कर दें। डेट ऑफ बर्थ या जन्मतिथि बदलने के लिए अक्सर हम बर्थ सर्टिफिकेट या हाई स्कूल सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर किसी के पास इन दोनों में से कोई दस्तावेज ना हो, तो क्या तभी भी आप जन्मतिथि बदल सकते हैं।

    बर्थ और हाई स्कूल सर्टिफिकेट के बिना कैसे बदले जन्मतिथि?

    बर्थ और हाई स्कूल सर्टिफिकेट के बिना भी बर्थ डेट या जन्मतिथि बदलना संभव है। लेकिन इसे बदलने के लिए आपको कोई और जरूरी दस्तावेज जमा करना होगा। ऐसा दस्तावेज जिसका सरकारी या किसी भी जरूरी काम में मान्यता हो।

    दस्तावेज में क्या-क्या है शामिल?

    ये दस्तावेज मान्यता प्राप्त या वैलिड डॉक्यूमेंट होना चाहिए। इन दस्तावेजों में पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट शामिल हैं। आप चाहे तो मेडिकल सर्टिफिकेट के जरिए भी जन्मतिथि या डेट ऑफ बर्थ अपेडट कर सकते हैं।

    मौजूदा समय में आप डेट ऑफ बर्थ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं।

    डेट ऑफ बर्थ कैसे करें अपडेट?

    स्टेप 1- सबसे पहले आपको Aadhaar Enrolment Centre पर जाना होगा।

    स्टेप 2- इसके बाद आपको Aadhaar Correction Form डाउनलोड करना होगा।

    स्टेप 3- इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी भर, प्रूफ के साथ इसे जमा करें।

    स्टेप 4- इसके साथ ही आपको 50 रुपये का शुल्क या चार्ज भरना होगा।

    स्टेप 5 - वेरिफिकेशन के बाद आपका डेट ऑफ बर्थ 90 दिनों में अपडेट हो जाएगा।

    इस डिजिटल जामने में ये संभव है कि हमारे आधार कार्ड का फर्जी लोग गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको भी लग रहा है कि कोई आपके आधार कार्ड का गलत उपयोग कर रहा है, तो इसे नीचे दिए गए स्टेप से पता कर सकते हैं।

     

    कैसे करें आधार कार्ड में गड़बड़ी का पता?

    • स्टेप 1- सबसे पहले  My Aadhaar  की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
    • स्टेप 2- इसके बाद यहां अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड और मिले हुए ओटीपी को दर्ज कर, लॉगइन करना होगा।
    • स्टेप 3- फिर दिए गए Authentication History के ऑप्शन का चयन करें।
    • स्टेप 4- इसके बाद जो भी तारीख या समय का पता करना हो, उसका चयन करें।
    • स्टेप 5- इन सभी स्टेप्स के बाद आपके स्क्रीन पर अब तक की हुई सारी ट्रांजेक्शन सामने आ जाएगी।

    इन ट्रांजेक्शन के जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आधार कार्ड का कब-कब और कैसे उपयोग किया गया है। अगर आपको कोई भी अनजान ट्रांजेक्शन दिखाई पड़ता है, जो आपके द्वारा ना हुआ हो। तो इसकी तुरंत शिकायत दर्ज करा दें।

    यह भी पढ़ें:- क्रेडिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल? भूलकर भी न करें ये गलतियां