भारत का सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल कितने रुपये में बना, समुद्री लहरों जैसी बनी छत; PM मोदी ने किया उद्घाटन
मुंबई में बने देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (Indias largest cruise terminal) का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इंदिरा डॉक बैलार्ड पियर पर स्थित इस अत्याधुनिक टर्मिनल को बनाने में लगभग 556 करोड़ रुपए की लागत आई है। समुद्र की लहरों जैसे डिजाइन वाली छत के साथ यह टर्मिनल भारतीय क्रूज पर्यटन का प्रवेश द्वार बनेगा।

नई दिल्ली। आज हम आपको देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल (Indias largest cruise terminal) के बारे में बता रहे हैं। इसे इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर, मुंबई पोर्ट पर बनाया गया है। इसे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) नाम दिया गया है।
कितनी लागत में बना सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल
पीएम मोदी ने शनिवार को मुंबई के इस अत्याधुनिक क्रूज टर्मिनल का उदघाटन किया है। इसे बनाने की लागत करीब 556 करोड़ रुपए आई है। यह भारतीय क्रूज टूरिज्म का गेटवे कहलाएगा। इसकी छत को समुद्र की लहरों की तरह डिजाइन किया गया है।
10,000 यात्रियों को संभालने की क्षमता
सबसे बड़ा क्रूज टर्मिनल का आकार 4,15,000 वर्ग फुट है। टर्मिनल की क्षमता सालाना 10 लाख (1 मिलियन) यात्रियों की है। यह हर दिन 10,000 यात्रियों को संभाल सकता है। यह एक साथ 5 क्रूज जहाजों को संभाल सकता है।
यात्री सुविधाओं के लिहाज से टर्मिनल में तौर तरीके से आवाजाही हो सके उसके लिए 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर और 300 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलती है।
इसमें 22 लिफ्ट और 10 एस्केलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं और इसका उद्देश्य भारत में क्रूज़ पर्यटन को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें: एसी कोच में मिले भारी भरकम ट्रॉली बैग, कोई नहीं था मालिक… खबर मिलते ही पहुंची GRP
समुद्री क्षेत्र की परियोजनाओं का मूल्य 7,800 करोड़ रुपये
आज शुरू होने वाली परियोजनाओं में, अकेले समुद्री क्षेत्र की परियोजनाओं का मूल्य 7,800 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इनमें मुंबई में एक नया क्रूज टर्मिनल, कोलकाता और पारादीप के प्रमुख बंदरगाहों पर नई कंटेनर सुविधाएँ और दीनदयाल बंदरगाह पर एक हरित बायो-मेथनॉल संयंत्र जैसी प्रमुख परियोजनाएँ शामिल हैं, जिनसे माल की आवाजाही और व्यापार में सुधार होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।