सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Home First Finance का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें क्या है एक शेयर की कीमत और कब तक कर सकते हैं निवेश

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 21 Jan 2021 12:31 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 07:45 AM (IST)

Home First Finance के इस आईपीओ का आकार 1153 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ के तहत 265 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

कंपनी इस आईपीओ से होने वाली आमदनी अपनी भविष्य की पूंजीगत जरूरतों के लिए खर्च करेगी।
कंपनी इस आईपीओ से होने वाली आमदनी अपनी भविष्य की पूंजीगत जरूरतों के लिए खर्च करेगी।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। मॉर्गेज लेंडर होम फर्स्ट फाइनेंस का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) गुरुवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला। इस कंपनी ने अपने इस पब्लिक ऑफर के लिए प्रत्येक शेयर की कीमत 517-518 रुपये तय की है। इस इश्यू को 25 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। आईपीओ खुलने से एक दिन पहले यानी बुधवार को कंपनी ने 518 रुपये प्रति शेयर की दर से एंकर इंवेस्टर्स के जरिए 346 करोड़ रुपये जुटाए। एंकर इंवेस्टर्स में नोमूरा, फिडेल्टी इंटरनेशनल, मॉर्गन स्टेनली इंडिया इंवेस्टमेंट फंड और Goldman Sachs जैसी कंपनियां शुमार हैं।  

(यह भी पढ़ेंः Home First Finance का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जानें क्या है एक शेयर की कीमत और कब तक कर सकते हैं निवेश) 

इस आईपीओ (Home First Finance IPO) के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.85 फीसद से घटकर 33.70 फीसद पर आ जाएगी।  

Home First Finance के इस आईपीओ का आकार 1,153 करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ के तहत 265 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स के 888 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए आवंटित किए जाएंगे।  

कंपनी इस आईपीओ से होने वाली आमदनी अपनी भविष्य की पूंजीगत जरूरतों के लिए खर्च करेगी। 

KFIn Technologies इस आईपीओ की रजिस्ट्रार है। दूसरी ओर, एक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी इस आईपीओ को मैनेज कर रही है।  

Home First Finance कंपनियों के शेयर 29 जनवरी तक आवंटित किए जाने की उम्मीद है। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग तीन फरवरी तक हो सकती है।  

होम फर्स्ट फाइनेंस टेक्नोलॉजी पर आधारित अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। इसे True North, Warburg Pincus, Aether Mauritius और Bessemer India जैसी प्रमुख प्राइवेट कंपनियों का समर्थन हासिल है। 

(यह भी पढ़ेंः सेंसेक्स ने तीन दशक में छुआ 1,000 से 50,000 तक का आंकड़ा, जानें इससे जुड़े ऐतिहासिक आंकड़े)