सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HDFC Bank के शेयरधारक हो गए खुश, इस खबर के बाद रॉकेट बना स्टॉक

Published: Wed, 03 Jul 2024 10:51 AM (IST)

3 जुलाई को देश के सबसे बड़े बैंक के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज एचडीएफसी बैंक ...और पढ़ें

HDFC Bank के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा आई
HDFC Bank के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा आई

HighLights

  1. HDFC Bank देश का सबसे बड़ा बैंक है।
  2. आज बैंकिंग सेक्टर में तेजी आई है।
  3. HDFC Bank के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ें हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 3 जुलाई 2024 को शेयर मार्केट ऑल-टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। आज बैंकिंग सेक्टर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक के शेयर टॉप गेनर हैं।

आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर शानदार तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। आपको बता दें कि एचडीएफसी देश का सबसे बड़ा बैंक हैं।

खबर लिखते वक्त कंपनी के शेयर 3.24 फीसदी या 56.10 रुपये चढ़कर 1,786.70 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर में क्यों आई तेजी

एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयर होल्डिंग को लेकर जानकारी दी। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उनकी एफआईआई में हिस्सेदारी 55 फीसदी से नीचे आ गई है। आपको बता दें कि जब भी शेयरहोल्डिंग नीचे आती है को बैंक का वेटेज बढ़ता है। वेटेज बढ़ने के बाद इनफ्लो में बढ़ जाता है।

इनफ्लो को लेकर उम्मीद है कि अब यह 300 डॉलर से 400 डॉलर के बीच होगा।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: 3 जुलाई के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

एचडीएफसी बैंक के शेयर परफॉर्मेंस

एचडीएफसी बैंक के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले 5 साल में बैंक के शेयर ने 44.58 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में बैंक ने 3.93 फीसदी और पिछले 6 महीने में 6.84 फीसदी का रिटर्न दिया है।

बीएसई के वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक का एम-कैप (HDFC Bank M-Cap) 13,60,446.39 करोड़ रुपये हैं।

Lakshmishree के हेड ऑफ रिसर्च Anshul Jain ने एचडीएफसी बैंक के शेयर प्राइस टारगेट को 2000+ दिया है। इसका मतलब है कि एचडीएफसी बैंक के एक शेयर का प्राइस 2000 रुपये के पार पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- Share Market Open: नए रिकॉर्ड के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 80,000 अंक के पार