सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HDFC Bank ग्राहक ध्यान दें! कल से नहीं आएंगे ये UPI मैसेज, फटाफट करना होगा ई-मेल आईडी से जुड़ा काम

Published: Mon, 24 Jun 2024 10:57 AM (IST)

अगर आपका खाता भी एचडीएफसी बैंक में है तो ये खबर आपके लिए काम की होगी। क्या आप भी यूपीआई ...और पढ़ें

HDFC Bank में खाता है तो तुरंत करना होगा ये काम
HDFC Bank में खाता है तो तुरंत करना होगा ये काम

HighLights

  1. HDFC बैंक यूपीआई ट्रांजैक्शन से जुड़े एमएमएम अलर्ट को लेकर नया बदलाव लागू करेगा।
  2. HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन से नया नियम कल से लागू हो जाएगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी के ग्राहकों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी हुआ है।

अगर आपका खाता भी एचडीएफसी बैंक में है और आप भी यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें।

बैंक कल यानी 25 जून से बैंक की ओर से कम कीमत वाली ट्रांजैक्शन को लेकर ग्राहकों को एसएमएस अलर्ट भेजना बंद कर रहा है।

कितने रुपये की ट्रांजैक्शन का नहीं मिलेगा एसएमएस अलर्ट

कल से एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को 100 रुपये से कम राशि किसी को भेजने पर पैसे डिडक्ट होने का टैक्ट्स मैसेज नहीं भेजेगा।

इसी के साथ 500 रुपये से कम राशि अकाउंट में आने पर भी एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को टैक्ट्स मैसेज नहीं मिलेगा। हालांकि, अकाउंट में हुए ट्रांजैक्शन को लेकर ग्राहकों को ईमेल के जरिए जानकारी मिलती रहेगी।

ये भी पढ़ेंः टॉप 10 में से तीन कंपनियों का मार्केट कैप 1.06 लाख करोड़ बढ़ा, HDFC बैंक और ICICI बैंक को सबसे अधिक फायदा

बैंक ग्राहकों को तुरंत करना होगा ईमेल से जुड़ा काम

बैंक के वे ग्राहक जिन्होंने अपनी ईमेल आईडी को अपने एचडीएफसी बैंक अकाउंट से लिंक करवाया है, वे अभी तक ट्रांजैक्शन को लेकर ईमेल अलर्ट पाते हैं।

ऐसे में वे ग्राहक जिनकी ईमेल आईडी एचडीएफसी बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है उन्हें ट्रांजैक्शन से जुड़े अलर्ट के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जाती है।

बैंक के ग्राहक यूपीआई ट्रांजैक्शन अलर्ट के लिए ईमेल आईडी को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहक बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं-

यूपीआई ट्रांजैक्शन अलर्ट पाने के लिए ऐसे अपडेट करें ईमेल आईडी

  • सबसे पहले www.hdfc.com पर विजिट करना होगा।
  • अब बैंक की वेबसाइट पर Insta Service ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब मेन्यू को स्क्रॉल डाउन कर Update Email ID का ऑप्शन खोजना होगा।
  • अब Let’s Begin पर टैप करना होगा।
  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करना होगा।
  • अब DOB, PAN या Customer ID वेरिफाई करनी होगी।
  • अब Get OTP पर टैप करना होगा।
  • अब OTP एंटर कर आगे के इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा।