सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: नए रिकॉर्ड के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 80,000 अंक के पार

Published: Wed, 03 Jul 2024 09:16 AM (IST)

Share Market Update जून में भी बाजार में शानदार तेजी आई थी। अब जुलाई के महीने में भी स्टॉक मार्केट ...और पढ़ें

सेंसेक्स और निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर खुले
सेंसेक्स और निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर खुले

HighLights

  1. शेयर मार्केट हरे निशान पर खुला।
  2. बीएसई-एनएसई ऑल-टाइम हाई पर हैं।
  3. सेंसेक्स एम-कैप 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।

एजेंसी, नई दिल्ली। Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों सूचकांक आज ऑल-टाइम हाई पर खुला है। बीते सत्र में भी बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया था। आज फिर से पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर नए रिकॉर्ड के साथ मार्केट के दोनों स्टॉक एक्सचेंज ओपन हुए हैं। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है।

आज सेंसेक्स 72.32 अंक की तेजी के साथ 80,013.77 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 167.90 अंक या 0.7 फीसदी चढ़कर 24,291.75 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

शेयर बाजार में आई तेजी के बाद सेंसेक्स का एम-कैप 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है।

किस कंपनी के शेयर हैं टॉप गेनर

आज सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर हैं।

ग्लोबल मार्केट की कैसी है चाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई कम बोली लगा रहा था। मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत चढ़कर 86.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,000.12 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

भारतीय करेंसी में जारी है गिरावट

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया 83.51 पर खुला और शुरुआती सौदों में ग्रीनबैक के मुकाबले 83.53 पर कारोबार कर रहा था, जो इसके पिछले बंद स्तर से 5 पैसे की गिरावट दर्शाता है। बीते सत्र यानी मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे टूटकर 83.48 पर बंद हुआ।