सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HDFC Bank के स्टॉक में जारी है तेजी, एक्सपर्ट ने बताया आगे कैसी रहेगी शेयर की परफॉर्मेंस

Published: Thu, 04 Jul 2024 08:39 AM (IST)

देश के सबसे बड़े बैंक के शेयर में बीते कुछ सत्रों से तेजी देखने को मिली है। हम HDFC Bank ...और पढ़ें

HDFC Bank के शेयर में आगे भी जारी रहेगी तेजी?
HDFC Bank के शेयर में आगे भी जारी रहेगी तेजी?

HighLights

  1. HDFC Bank के शेयर में लगातार तेजी जारी है।
  2. बुधवार को बैंक के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई।
  3. 3 जुलाई को HDFC Bank के शेयर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक के शेयर (HDFC Bank Share) में बीते कुछ सत्रों से शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

बुधवार को भी बैंक के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 1,767.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था।यह अभी तक का ऑल-टाइम हाई है। 4 जुलाई को बैंक के शेयर ने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर को टच कर दिया ।

शेयर में क्यों आ रही है तेजी

एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में प्राइवेट सेक्टर के लेंडर का भार दोगुना होने की उम्मीद है। इस उम्मीद की वजह से बैंक के शेयर में शानदार तेजी आई है। बैंक में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) की हिस्सेदारी वैश्विक सूचकांक प्रदाता द्वारा निर्धारित सीमा 55 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

एचडीएफसी बैंक ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी। इसके अलावा बैंक ने बताया कि उसका अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसिप्ट (ADR) 4.48 प्रतिशत बढ़कर 66.97 डॉलर हो गया है। यह बढ़त रातों-रात में हुआ है।

बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जून 2024 तक बैंक में विदेशी हिस्सेदारी 54.83 प्रतिशत हो गई है। यह मार्च तिमाही में 55.54 प्रतिशत थी।

अगर बैंक में विदेशी हिस्सेदारी में गिरावट आती है तो इसका असर बैंक के वेटेज पर पड़ता है। वर्तमान में MSCI इंडिया में एचडीएफसी बैंक का वेटेज 3.9 फीसदी है जो 7.8 फीसदी तक जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- इस साल सोने के दाम में 12 प्रतिशत का इजाफा, कई बड़े ऐसेट्स को भी छोड़ा पीछे

शेयर में आ सकती है कितनी तेजी

4 जून से लेकर अभी तक एचडीएफसी बैंक के शेयर में 19 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इसी पीरियड के दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक के शेयर में 13 फीसदी और निफ्टी बेंचमार्क इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक के शेयर में 11 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

बैंक के शेयरों को लेकर आगे भी तेजी आने की उम्मीद है। मार्केट एक्सपर्ट ने अनुमान जताा है कि अगर MSCI इंडिया में एचडीएफसी बैंक के वेटेज बढ़ता है तो बैंक के स्टॉक में 4 से 6 फीसदी की तेजी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: बारिश में लॉन्ग ड्राइव की कर रहे तैयारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट