सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Loan लेने से पहले कर लें ब्याज का हिसाब, जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
Published: Thu, 25 May 2023 08:30 PM (IST)

कई बार ऐसी आर्थिक परिस्थिति सामने आ जाती है जिसकी वजह से आपको गोल्ड के बदले पैसों की जरूरत आन ...और पढ़ें

Check interest rate of all banks before taking gold loan
Check interest rate of all banks before taking gold loan

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: आमतौर पर लोग गोल्ड में निवेश करना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी जीवन में ऐसी आर्थिक स्थिति आ जाती है, जिसकी वजह से आपको उस गोल्ड को गिरवी रख पैसे लेना होता है।

गोल्ड लोन को अगर सरल भाषा में कहें तो एक निश्चित राशि के बदले अपने बैंक को सोने की वस्तुएं देकर गोल्ड लोन प्राप्त किया जा सकता है।

आसानी से मिलता है लोन

आजकल गोल्ड लोन लेना बेहद ही आसान और तेज हो गया है। पहले की तरह अब आपको भारी भरकम दस्तावेज साइन नहीं करने होते। अब इनमें से अधिकतम काम ऑनलाइन हो जाता है। आजकल सारे बैंक और एनबीएफसी अपने ग्राहक को गोल्ड लोन की सुविधा देते हैं। लेंडर्स सोने के वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर लोन राशि की गणना करते हैं।

देश में गोल्ड लोन पर लगने वाली ब्याज दर हर बैंकों में अलग-अलग होती है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है की कौन-सा बैंक आपको सस्ती ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहा है। आज हम आपको उन बैंक के बारे में बताते हैं जो अपने ग्राहकों से गोल्ड लोन पर कम ब्याज दर लेते हैं।

किस बैंक में कितना ब्याज दर?

  • 27 अप्रैल 2023 तक के डेटा के मुताबिक HDFC बैंक गोल्ड लोन के बदले 7.20 प्रतिशत से लेकर 16.50 प्रतिशत तक का ब्याज दर लेता है। इसके अलावा बैंक ने आपको लोन के रूप में जितनी रकम दी है, उसका 1 फीसदी प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में काटता है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक गोल्ड लोन के बदले 8 फीसदी से लेकर 17 फीसदी तक ब्याज लेता है। इसके अलावा 2 प्रतिशत तक की प्रोसेसिंग फीस के अलावा बैंक जीएसटी भी काटता है।
  • साउथ इंडियन बैंक गोल्ड लोन के बदले 8.25 फीसदी से लेकर 19 फीसदी तक का ब्याज लेता है। इसके अलावा बैंक आप से कोई भी प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेता।
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गोल्ड लोन के बदले 8.45 फीसदी से लेकर 8.55 फीसदी तक का ब्याज दर लेता है। इसके अलावा बैंक आपसे लोन अमाउंट का 0.50 फीसदी का प्रोसेसिंग चार्ज लेता है।
  • फेडरल बैंक लोन के बदले 9.49 फीसदी का ब्याज दर लेता है। इसके अलावा बैंक आप से कोई भी प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेता।

लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उधार की राशि

आपको लोन में कितनी रकम मिलेगी, यह आपको गोल्ड के वजन पर निर्भर करता है। बैंक आमतौर पर आपको सोने के मूल्य का 75 से 90 प्रतिशत के बीच पैसा देते हैं। हालांकि, यह बैंक पर निर्भर करता है कि वो कितनी रकम देना चाहता है।

लोन की अवधि

गोल्ड लोन के लिए, आपको उपयुक्त पुनर्भुगतान अवधि चुननी चाहिए। आपके लोन की ईएमआई आपके द्वारा चुनी गई अवधि पर निर्भर करेगी। आप एसबीआई गोल्ड लोन के साथ 3 साल की अवधि का चयन कर सकते हैं।

ब्याज दर

हर ग्राहक चाहता है कि लोन पर लगने वाला ब्याज दर कम हो। इसलिए गोल्ड लोन लेने से पहले आपको अलग-अलग बैंकों द्वारा ली जाने वाली ब्याज दरों की लगातार जांच करनी चाहिए। पीएनबी अपने ग्राहको से 7.25 फीसदी का ब्याज दर लेता है।

अन्य चार्ज

गोल्ड लोन पर ब्याज दर के अलावा बैंक आपसे कई तरह के अन्य चार्ज भी लेते हैं, जैसे प्रोसेसिंग चार्ज, ईएमआई बाउंस, लोन पर देर से भुगतान आदि के लिए शुल्क शामिल हो सकते हैं।

री-पेमेंट के विकल्प

गोल्ड लोन की रकम को चुकाते वक्त आपके पास जितने विकल्प मौजूद हो उतना अच्छा है। इसलिए लोन लेते वक्त आप इसकी जांच जरूर कर लें कि कौन-सा बैंक आपको कितनी रिपेमेंट ऑप्शन का विकल्प दे रहा है। आप मासिक ब्याज या नियमित ईएमआई के माध्यम से अपने गोल्ड लोन का भुगतान करने का निर्णय ले सकते हैं।