Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold hallmark का बढ़ा दायरा, 55 नए जिले हुए शामिल, हालमार्किंग के तहत कवर किए गए जिलों की संख्या बढ़कर हुई 343

    By Jagran NewsEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 10:38 PM (IST)

    सरकार ने अब ठान लिया है कि अब वो सोने की शुद्धता से कोई समझौता नहीं करेगी। इसी कड़ी में अब अनिवार्य हॉलमार्किंग का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की भी बात कही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आज तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड समेत 16 राज्यों के 55 जिलों को शामिल किया।

    Hero Image
    इन जिलों में अब बिना हालमार्क वाले सोने के आभूषण नहीं बिकेंगे।

    नई दिल्ली, जेएनएन: देश में सोने की खरीद से पहले हालमार्क का होना जरूरी कर दिया गया है। लेकिन अभी भी कुछ जिले ऐसे बचे हैं जहां यह लागू नहीं हुआ है। ऐसे में सोने की शुद्धता से सरकार अब कोई समझौता नहीं करने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार ने अब अनिवार्य हालमार्किंग का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है और नियम तोड़ने पर कार्रवाई करने को भी कहा है। उपभोक्ता मामले के मंत्रालय ने तीसरे चरण में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखंड समेत 16 राज्यों के 55 जिलों को शामिल किया है। मतलब इन जिलों में अब बिना हालमार्क वाले सोने के आभूषण नहीं बिकेंगे।

    अब इतने जिलों में अनिवार्य हुई हालमार्किंग

    इस बढ़ोतरी के बाद अब हालमार्किंग के तहत कवर किए गए जिलों की संख्या 343 हो गई है। पहला चरण 23 जून 2021 को प्रारंभ हुआ था। इसके पहले यह स्वैच्छिक रूप से लागू थी। पहले चरण में 256 जिलों को शामिल किया गया था। दूसरे चरण में चार अप्रैल 2022 को 32 अन्य जिलों को शामिल किया गया।

    पंजीकृत आभूषण विक्रेताओं की संख्या बढ़कर 1.8 लाख के पार

    नोडल एजेंसी के रूप में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सोने की हालमार्किंग को पिछले दो चरणों में लागू किया है। अभी प्रत्येक दिन औसतन लगभग चार लाख से अधिक स्वर्ण उत्पादों को हालमार्क विशिष्ट पहचान (एचयूआईडी) के साथ शुद्धता के पैमाने पर परखा जा रहा है।

    तीसरे चरण के लागू होने के बाद देश में पंजीकृत आभूषण विक्रेताओं की संख्या 34 हजार 647 से बढ़कर एक लाख 81 हजार 590 हो गई है। परख एवं हालमार्क केंद्र (एएचसी) की संख्या भी 945 से बढ़कर 1,471 हो गई है।

    हर साल बीआईएस ऐप को 12 लाख से भी ज्यादा लोग कर रहे हैं डाउनलोड

    बीआईएस केयर ऐप में एचयूआईडी का उपयोग करके खरीदे गए हालमार्क विशिष्ट पहचान संख्या के साथ सोने के आभूषणों की प्रामाणिकता और शुद्धता की जांच की जा सकती है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रत्येक वर्ष इस ऐप को 12.4 लाख लोग डाउनलोड कर रहे हैं।

    किन जिलों में अनिवार्य हुई अब हालमार्किंग?

    केंद्र सरकार की नई अधिसूचना में हालमार्किंग के दायरे में बिहार के पूर्वी चंपारण, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, सहरसा, सिवान, मधेपुरा, पूर्णिया जिलों को लाया गया है।

    उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर, इटावा, फैजाबाद, रायबरेली, बस्ती जिले तथा उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल जिलों को शामिल किया गया है। हरियाणा के चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र एवं पलवल। झारखंड के गढ़वा एवं देवघर।

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ, सांबा, ऊधमपुर एवं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, कटनी (ओएससी) के अलावा पंजाब के फाजिल्का, मलेरकोटला एवं मोगा जिले शामिल हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner