सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने की कीमत में आई तेजी, खरीदने से पहले जान लें आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 05:18 PM (IST)

    कल सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि आज चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। सोने की कीमत में बढ़ोतरी के बाद यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है। आज विदेशी बाजार में सोना 1923 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था

    Hero Image
    सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतें रहीं स्थिर।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: कल आई सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आज गोल्ड की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। हालांकि सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतें स्थिर रही।

    सोने की कीमतों में आई तेजी के बाद आपके लिए यह जानना जरूरी है की आज आपके शहर में 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है।

    कितना महंगा हुआ गोल्ड?

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, विदेशी बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच आज दिल्ली में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 60,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं पिछले कारोबारी दिन में सोने भाव 60,050 रुपये प्रति दस ग्राम था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज कितने रुपये किलो मिल रही है चांदी?

    चांदी के भाव में आज कोई इजाफा देखने को नहीं मिला है। आज चांदी का भाव स्थिर रहा है जो 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। ग्लोबल मार्केट में आज चांदी 23.02 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

    आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत?

    गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार महानगरों सहित अन्य शहरों में गोल्ड की कीमत इस प्रकार है:

    • दिल्ली में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,150 रुपये है।
    • नोएडा में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,150 रुपये है।
    • मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,000 रुपये है।

    • चैन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,330 रुपये है।
    • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,000 रुपये है।
    • बेंगलुरु में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,000 रुपये है।
    • केरल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,000 रुपये है।
    • पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,050 रुपये है।
    • सूरत में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,050 रुपये है।
    • चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,150 रुपये है।
    • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 60,150 रुपये है।

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें