Forbes India Rich List 2023: सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल हुआ किसान का बेटा, जानिए कौन है KP Ramasamy
फोर्ब्स की सूची में तीन लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार इस सूची में जगह बनाई है। उनमें से एक हैं के.पी. रामासामी जो कपड़ा और चीनी निर्माण कंपनी केपीआर मिल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं और 74 वर्ष के हैं। फोर्ब्स के अनुसार के.पी. की कुल संपत्ति 19133.7 करोड़ रुपये है और वह 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 100वें स्थान पर हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्रसिद्ध बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने हाल ही में भारत के 100 सबसे अमीरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तीन ऐसे लोग हैं जिन्हें पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है।
इनमें से एक हैं केपी रामासामी। केपी रामासामी (KP Ramasamy) कपड़ा और चीनी निर्माता केपीआर मिल (KPR Mill) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। इनकी उम्र 74 साल है।
कितनी है केपी रामासामी की संपत्ति?
फोर्ब्स के मुताबिक केपी रामासामी की संपत्ति 19,133.7 करोड़ रुपये है और उन्हें 100 सबसे अमीरों की सूची में आखिरी यानी 100वां स्थान मिला है।
ये भी पढ़ें: India's Youngest Billionaire: निखिल कामथ बने देश के सबसे युवा अरबपति, फोर्ब्स की लिस्ट में मिला 40वां स्थान

केपी रामासामी को जानिए
केपी रामासामी एक किसान के बेटे हैं। वो कॉलेज ड्रॉपआउट भी हैं। उन्होंने भारत के सबसे बड़े परिधान निर्यात उद्यमों में से एक की स्थापना करके सफलता हासिल की। उन्होंने साल 2019 में पुरुषों के इनरवियर ब्रांड फासो (Faso) को लॉन्च किया था।
केपी रामासामी ने केपीआर मिल की स्थापना साल 1984 में की थी। इसके बाद साल 2013 में, केपी रामासामी ने अपने व्यापार पोर्टफोलियो का विस्तार कर चीनी उत्पादन को शुरू किया।
केपीआर मिल अपने चीनी और इथेनॉल विनिर्माण प्रयासों के अलावा, बुना हुआ परिधान, कपास और पॉलिएस्टर यार्न के उत्पादन भी होते है।
दो अन्य नए चहरों को जानिए
अन्य नए नामों में एशियन पेंट्स की दानी फैमिली (Dani Family) का नाम शामिल है। इनकी कुल संपत्ति 67,841.77 करोड़ रुपये है।
.jpg)
ये भी पढ़ें: Forbes India Richest List 2023: मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में किया टॉप
इनके अलावा एक अन्य चेहरों में लैंडमार्क ग्रुप (Landmark Group) की चेयरपर्सन और सीईओ रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani) का नाम शामिल हैं। जगतियानी ने कंपनी की बागडोर अपने पति की मृत्यु के बाद संभाली थी। उनकी कुल संपत्ति 39,931.20 करोड़ रुपये है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।