Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Forbes Richest Indian Women: Savitri Jindal बनीं भारत की सबसे अमीर महिला, देखिए टॉप 10 की लिस्ट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 11:09 AM (IST)

    Forbes Richest Indian Women List दुनिया की सबसे मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत की महिलाओं ने भी बाजी मारी है। जहां देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी है तो वहीं महिला में सावित्री जिंदल सबसे टॉप पर हैं। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    Savitri Jindal बनी भारत की सबसे अमीर महिला

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Richest Indian Women: बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने भारत के 100 अमीर व्यक्ति की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पुरषों के साथ महिलाओं ने भी बाजी मारी है। भारत में सबसे अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आते हैं। वहीं अगर महिला की बात करें तो इसमें टॉप पर सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) हैं। इनके अलावा रेखा झुनझुनवाला समेत कई और महिलाओं ने भी बाजी मारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए, जानते हैं कि भारत की टॉप-10 अमीर महिला कौन है?

    भारत की टॉप-10 अमीर महिला

    • फोर्ब्स के अनुसार सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला है। यह भारत के सबसे अमीर लिस्टों में चौथे स्थान पर आती हैं। आपको बता दें कि सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप (Jindal Group) की चेयरमैन है। इनकी कुल संपत्ति 24 अरब डॉलर है।
    • दिवंगत राकेश झुनझुनवाला जिन्हें बिग बुल के नाम से भी जाना जाता है उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) देश की दूसरी सबसे अमीर महिला है। यह भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में 28वें स्थान पर हैं। इनकी नेटवर्थ 7 अरब डॉलर है। इनके पोर्टफोलियो में टाइटन, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस और मेट्रो ब्रांड आदि शामिल है।
    • Havells India के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गुप्ता की मां विनोद राय गुप्ता का नाम भी भारत की अमीर लिस्टों में शामिल है। अनिल गुप्ता और विनोद राय गुप्ता की कुल नेटवर्थ 6.7 अरब डॉलर है। यह हैवेल्स इंडिया जो कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है उसकी मालिक है।
    • रेणुका जगतियानी लैंडमार्क ग्रुप (Landmark Group) की सीईओ है। इनकी नेटवर्थ 4.8 अरब डॉलर है। यह भारत की सबसे अमीर लिस्टों में 44वें स्थान पर हैं।
    • यूएसवी इंडिया की चेयरमैन लीना तिवारी भारत की 5वीं सबसे अमीर महिला है। इनके पास 4.75 अरब डॉलर की संपत्ति है। यूएसवी इंडिया की शुरुआत 1961 में इनके पिता दिवंगत विट्ठल गांधी और रेवलॉन ने मिलकर की थी। यह एक फार्मा कंपनी है।
    • ट्रैक्टर क्वीन के नाम से जानी जाने वाली मल्लिका श्रीनिवासन देश की अमीर महिला में से एक है। इन्होंने अमाल्गमेशन ग्रुप डीजल इंजन निर्माता सिम्पसन एंड कंपनी और ट्रैक्टर निर्माता TAFE की स्थापना की थी। यह कंपनी 84 साल पहले स्थापित की गई थी। इनकी कुल संपत्ति 23,625.96 करोड़ रुपये है।
    • अनु आगा ने थर्मैक्स में मेजॉरिटी स्टेक लिया है। इस वजह से इनकी टोटल नेट वर्थ 22,461.30 करोड़ रुपये है। 2004 में इन्होंने थर्मैक्स के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। थर्मैक्स एक इंजीनियरिंग फर्म है।
    • नायका (Nykaa) की फाउंडर फाल्गुनी नायर भी भारत की 8वीं सबसे अमीर महिला है। इनकी कुल संपत्ति 2.65 अरब डॉलर है। यह देश की सबसे अमीर लिस्टों में 88वें स्थान पर हैं।
    • बायोकॉन की एग्जिकेटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ भी देश की सबसे  अमीर महिला की लिस्ट में शामिल हैं। इन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इनकी नेटवर्थ 20,963.88 करोड़ रुपये है।