'BRICS से जुड़े तो लगाएंगे 10% अधिक टैरिफ', भारत वाले ग्रुप में शामिल होने की सोच रहे देशों को ट्रंप ने धमकाया
ब्राजील में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2025) पर डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने इस समूह में शामिल होने की सोच रहे देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उन पर 10 फीसदी अधिक टैरिफ लगाएंगे। भारतीय पीएम मोदी भी इस सम्मेलन में भाग लेने ब्राजील गए हुए हैं।
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के मुद्दे को लेकर आक्रामक हैं। उन्होंने BRICS समूह में शामिल होने की सोच रहे देशों को चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स से जुड़ने की सोच रहे देशों पर 10 फीसदी अधिक टैरिफ (Donald Trump Tariffs) लगाया जाएगा।
इस ग्रुप में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। पिछले साल इसमें मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल हुए थे। ट्रंप ने इस ग्रुप पर अमेरिकी विरोधी होने का आरोप लगाया है। दरअसल, ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2025) चल रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप ने इसमें शामिल हुए नए देशों को टैरिफ की धमकी देकर डराना चाह रहे हैं।
ट्रंप ने दी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे देशों को धमकाते हुए कहा, "ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों से जुड़ने वाले किसी भी देश पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इस नीति में कोई अपवाद नहीं होगा। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"
BRICS की स्थापना मूलतः 2006 में जी-8 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान रूस, भारत, चीन और ब्राजील के नेताओं की बैठक में हुई थी। इस समूह ने 2009 में रूस में आयोजित पहले ब्रिक शिखर सम्मेलन के साथ अपने सहयोग को औपचारिक रूप दिया। 2010 में दक्षिण अफ्रीका भी इसमें शामिल हुआ, जिससे समूह का विस्तार ब्रिक्स तक हो गया। इसके बाद 2024 में इसमें 4 देश मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात और जुड़ गए।
ब्राजील में चल रहा है BRICS शिखर सम्मेलन
इंडोनेशिया जनवरी 2025 में BRICS का पूर्ण सदस्य बना। इसके अलावा जबकि बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, क्यूबा, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान को भागीदार देशों के रूप में शामिल हैं।
ब्रिक्स देशों के नेताओं ने रविवार को इंडोनेशिया का समूह के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वागत किया। साथ ही 10 देशों- बेलारूस, बोलीविया, कजाकिस्तान, नाइजीरिया, मलेशिया, थाईलैंड, क्यूबा, वियतनाम, युगांडा और उज्बेकिस्तान को भागीदार देशों के रूप में शामिल किया। ब्राजील में BRICS देशों की बैठक चल रही है। 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री ने भाग लिया। यह सम्मेलन 6-7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित हो रहा है।
ट्रंप ने पहले भी दी थी टैरिफ लगाने की धमकी
इस साल की शुरुआत में ट्रंप ने अमेरिकी डॉलर को बदलने की कोशिश कर रहे ब्रिक्स देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी भी दी थी।
उन्होंने कहा था कि वह किसी दूसरे बेवकूफ देश को ढूंढ सकते हैं। इस बात की कोई संभावना नहीं है कि ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय व्यापार में या कहीं और अमेरिकी डॉलर की जगह ले लेगा, और जो भी देश ऐसा करने की कोशिश करेगा, उसे अमेरिका से व्यापारिक रिश्ते तोड़ लेना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।