सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इजरायल-ईरान की जंग के बीच भारत की इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में तेजी, बाजार में भारी गिरावट के बीच उछला

Published: Fri, 13 Jun 2025 11:17 AM (IST)

Bharat Electronic Shares निफ्टी50 इंडेक्स में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 8 रुपये के उछाल के साथ 395 रुपये ...और पढ़ें

इस नवरत्न कंपनी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।
इस नवरत्न कंपनी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जंग जैसे हालात के चलते भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट हावी है। निफ्टी और सेंसेक्स भी आज बुरी तरह टूटकर खुले हैं। निफ्टी50 के ज्यादातर शेयर 2 से 3 फीसदी की गिरावट दिखा रहे हैं, लेकिन सरकारी डिफेंस कंपनी का एक शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

निफ्टी50 इंडेक्स में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 8 रुपये के उछाल के साथ 395 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। खास बात है कि यह शेयर पिछले महीने से लगातार तेजी दिखा रहा है, खासकर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह स्टॉक तेजी से ऊपर चढ़ा था।

दमदार रिटर्न दे चुका BEL शेयर

7-8 मई को जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव चरम पर था उस वक्त भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली। पिछले एक महीने में बीईएल के शेयरों ने 20 फीसदी तक रिटर्न दिया है, जबकि पिछले एक साल में यह 30 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न डिलीवर कर चुका है।

ये भी पढ़ें- ईरान पर इजरायल के हमले से सहमा बाजार, भारी गिरावट के साथ निफ्टी-सेंसेक्स में कारोबार, ये शेयर सबसे ज्यादा टूटे

दरअसल, यह सरकारी कंपनी डिफेंस प्रोडक्ट बनाती है। रक्षा मंत्रालय के अधीन यह नवरत्न कंपनी मुख्य रूप से डिफेंस कम्युनिकेशन, रडार, नेवी सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वार सिस्टम, एयरोस्पेस और आकाश मिसाइल से जुड़े उपकरण तैयार करती है।

ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में लगातार तेजी के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज नुवामा ने बड़ा टारगेट प्राइस दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने BEL के शेयरों पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है, और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 430 रुपये कर दिया है। फिलहाल, शेयर का मौजूदा भाव 396 रुपये है।

ये भी पढ़ें- Gold Price: सोने की कीमतों में जोरदार तेजी, गोल्ड फ्यूचर्स में 1900 रुपये का उछाल, जानिए सर्राफा बाजार का रेट

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।