सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान पर इजरायल के हमले से सहमा बाजार, भारी गिरावट के साथ निफ्टी-सेंसेक्स में कारोबार, ये शेयर सबसे ज्यादा टूटे

Published: Fri, 13 Jun 2025 09:55 AM (IST)

Nifty-Sensex Down शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुले हैं और कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी50 के ...और पढ़ें

निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

नई दिल्ली। ईरान पर इजरायल के हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 50 2473 के स्तर पर डेढ़ फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ ओपन हुआ और 24600 के आसपास कारोबार कर रहा है। इस हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, इससे इक्विटी मार्केट पर दबाव बढ़ा है जबकि जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ने से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

देर रात अमेरिकी मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए थे लेकिन सुबह से अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, इस भू-राजनीतिक तनाव के गहराने से एशियाई शेयर भी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे है।

ये शेयर सबसे ज्यादा टूटे

निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा गिरावट देखने वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, ट्रेंट और एम एंड एम समेत कई शेयर शामिल हैं। बाजार में जारी गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी 50 के 49 शेयरों में बिकवाली हावी है।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से सिर्फ ONGC से डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

और बढ़ेगा तनाव?

इजरायल ने ईरान पर हमले के बाद बयान जारी कर कहा कि उसने ईरान पर अटैक किया है। उधर ईरान ने इजरायल को इसका अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। इस आशंका के चलते मीडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है जिसका असर ग्लोबल इक्विटी मार्केट पर हावी होगा।

इन शेयरों में और गहरा सकती है गिरावट

चूंकि, मीडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो पेंट, टायर, एविएशन और ओएमसी शेयरों में दबाव देखने को मिल सकता है।

हावी है विदेशी निवेशकों की बिकवाली

इससे पहले 12 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अपनी बिकवाली जारी रखी और 3,831 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 9,393 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।