सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैकर्स से बचकर रहें एक्सबॉक्स लाइव यूजर्स : माइक्रोसॉफ्ट

By Edited By:
Published: Tue, 29 Apr 2014 12:01 PM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2014 01:58 PM (IST)

सोनी के वीडियोगेम प्लेस्टेशन के हैक होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भी एक्सबॉक्स लाइव ऑनलाइन गेमिंग सíवस के यूजर्स को सावधान किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स से कहा है कि वे अपने निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर सावधान रहें। खास तौर पर 'मॉर्डन वारफेयर 2' गेम को लेकर कंपनी ने चेतावनी जारी की है। एक्सबॉक्स लाइव की व

News Article Hero Image

वॉशिंगटन। सोनी के वीडियोगेम प्लेस्टेशन के हैक होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भी एक्सबॉक्स लाइव ऑनलाइन गेमिंग सíवस के यूजर्स को सावधान किया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स से कहा है कि वे अपने निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर सावधान रहें। खास तौर पर 'मॉर्डन वारफेयर 2' गेम को लेकर कंपनी ने चेतावनी जारी की है।

एक्सबॉक्स लाइव की वेबसाइट पर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है, 'हम समस्या से अवगत हैं और इसे सुलझाने पर काम कर रहे हैं। इसकी वजह से अपने यूजर्स को होने वाली परेशानी के लिए हम माफी मांगते हैं और धैर्य रखने के लिए आपको धन्यवाद देते हैं।'

एक्सबॉक्स लाइव की मदद से ही यूजर्स एक्सबॉक्स 360 कंसोल का इस्तेमाल कर गेम व म्युजिक डाउनलोड और प्ले कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सोनी के प्लेस्टेशन नेटवर्क के हैक होने व हैकर्स द्वारा यूजर्स का डेटा चुराने के बाद कंपनी को इसे बंद करना पड़ा था।

पढ़ें : 2990 की किस्त पर एचपी, माइक्रोसॉफ्ट का टैबलेट

पढ़ें : माइक्रोसॉफ्ट ने खोले आईपैड के लिए दरवाजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।