सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hindenburg Adani Group: हिंडनबर्ग के आरोप पर अदाणी समूह का पलटवार, कानूनी रास्ता अपना सकती है कंपनी

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Thu, 26 Jan 2023 02:14 PM (IST)

Adani Group Hindenburg Report अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग द्वारा अपने ऊपर लगाए गए आरोप का जवाब दिया है। रिपोर्ट के ...और पढ़ें

Adani Group may examining legal options against Hindenburg Research
Adani Group may examining legal options against Hindenburg Research

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Adani Group Hindenburg Report: एक दिन पहले अमेरिकी कार्यकर्ता निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर आरोप लगाया था कि कंपनी निवेशकों के शेयरों में हेरफेर करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी कर रही है। अब इसके जवाब में अदाणी ग्रुप ने जवाब दिया है कि वह अमेरिकी एक्टिविस्ट निवेशक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कानूनी विकल्पों की जांच कर रही है। कंपनी के मुताबिक, ये अदाणी की छवि खराब करने की साजिश है और इसके शेयरों की बिक्री खराब करने की कोशिश है।

कंपनी का जवाब

अदाणी ग्रुप के प्रमुख जतिन जलुंधवाला ने एक बयान में कहा कि 24 जनवरी, 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट गलत इरादे से की गई है और इससे अदाणी ग्रुप, इसके शेयरधारकों और निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह एक चिंता का विषय है और यह भारतीयों के लिए चिंता का कारण बना है।

शेयरों की कीमत को गिराने के लिए डिजाइन हुआ रिपोर्ट

अदाणी के मुताबिक, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट निराधार है और इसे कंपनी के शेयरों की कीमत को दिरने के लिए डिजाइन किया गया था। बता दें कि अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के FPO को आने में एक सप्ताह का समय रह गया है। ऐसे में संभवना है कि यह रिपोर्ट इसपर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

कानूनी रास्ता अपना रही कंपनी

हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए अदाणी ग्रुप अमेरिकी और भारतीय कानूनों के तहत प्रासंगिक प्रावधानों का मूल्यांकन कर रहे हैं। हालांकि, इसमें इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि कंपनी हिंडनबर्ग पर मुकदमा करने की योजना बना रही है या नहीं।

लगाए गए ये आरोप

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी दो साल की गई जांच के आधार पर आरोप लगाया है कि 218 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाला अदाणी ग्रुप स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी योजना में शामिल है। गौतम अडानी ने मोटे तौर पर 120 बिलियन अमरीकी डालर का शुद्ध मूल्य अर्जित किया है, जो पिछले 3 सालों में 100 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक हो गया है। इससे कंपनी को इस अवधि में 819 प्रतिशत की औसत वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें-

Post Office की इस बचत योजना पर मिल रहा 8 प्रतिशत का ब्याज, निवेश पर मिलता है ये टैक्स बेनिफिट

Tax Saving FD: टैक्स बचाना है तो इन बैंकों की एफडी में लगाएं पैसा, सेविंग के साथ मिलेगा तगड़ा मुनाफा