Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में इस जानकारी को सिर्फ एक ही बार कर सकते हैं चेंज जानिए पूरी डिटेल

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 08:28 AM (IST)

    Aadhar Card Details आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान के तौर पर काम करता है। छोटे से लेकर बड़े कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। अगर आपका आधार कार्ड में कोई गलत जानकारी हो जाती है तो आप उसे अपडेट कर सकते हैं। आप केवल कुछ जानकारी केवल एक बार ही अपडेट कर सकते हैं।

    Hero Image
    आधार कार्ड में इस जानकारी को सिर्फ एक ही बार कर सकते हैं चेंज

    बिजनेस डेस्क। Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आईडी-प्रूफ के तौर पर काम करता है। यह व्यक्ति के पहचान के तौर पर गैर सरकारी के साथ सरकारी कामों के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार हमें आधार में दी जा रही जानकारी को अपडेट करना होता है। इन जानकारी को चेंज करने की एक सीमा है। आइए, जानते हैं कि आप किस जानकारी को कितना बदल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Aadhaar Update: आधार में निशुल्क करवाएं अपना नाम और एड्रेस अपडेट, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

    एक बार होता है बदलाव

    आधार कार्ड पर आप लिंग और डेट ऑफ बर्थ को केवल एक बार ही बदल सकते हैं। वहीं नाम को केवल दो बार ही चेंज किया जाता है। वहीं आधार कार्ड में घर का पटा आप की बार बदल सकते हैं। घर का पता बदलने के लिए आपको पासपोर्ट, राशन कार्ड या कोई और एड्रेस प्रूफ देना होगा। आप यह सभी जानकारी आप ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं।

    तीन बार बदल सकते हैं यह जानकारी

    अगर आप अपना नाम तीसरी बार चेंज करवाते हैं तो आपको उसके लिए आधार केंद्र जाना होगा। कई बार नाम अपडेट करने के लिए आपको यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर परमिशन लेना होगा।

    आधार कार्ड काफी जरूरी डॉक्यूमेंट हैं। आपको अपनी आधार कार्ड की जानकारी को किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। इसके अलावा आपको सावधानी बरतनी भी चाहिए। आजकल आधार कार्ड के जरिये कई तरह के फ्रॉड होते हैं। इन फ्रॉड से बचने के लिए आपको अपनी आधार की जानकारी कभी भी किसी व्यक्ति को नहीं देना चाहिए था। इसके अलावा आप अपने मोबाइल पर आए आधार ओटीपी भी किसी अनजान व्यक्ति को ना भेजें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Aadhaar Card: कितने तरह का होता है आधार कार्ड, कहां होता है इनका इस्तेमाल? जानिए सभी के फायदे