Gold Purity: सोना खरीदने का है प्लान? जानें 999 और 995 गोल्ड में क्या है अंतर; ज्यादा बेहतर क्या है
भारत में सोना निवेश का ही जरिया नहीं है बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। 8 दिन बाद भारत में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं। तो इससे पहले जान लें कि 999 और 995 गोल्ड में क्या अंतर है?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर गोल्ड की तुलना तीन कैटेगरी 18,22 और 24 कैरेट में की जाती है। इनमें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। वहीं 18 और 22 कैरेट सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण जाता होता है। इसलिए इसे 24 कैरेट के मुकाबले अशुद्ध माना जाता है।
अगर आप अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो इसे खरीदने से पहले सभी विशेष जानकारी लेना जरूरी है। ताकि आपको कोई नुकसान ना हो। आज हम खास तौर पर सोने की क्वालिटी के बारे बात करने वाले हैं।
सोना खरीदते समय आपने ये जरूर ध्यान दिया होगा कि उसमे 999 या 995 लिखा रहता है। लेकिन इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है? ये दोनो अंक 24 कैरेट वाले सोने पर लिखे रहते हैं। चलिए इन दोनों के बीच का अंतर समझते हैं।
999 और 995 का क्या होता है मतलब?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। क्योंकि इसमें अन्य धातुओं की मिलावट सबसे कम होती है। अगर किसी गोल्ड आइटम पर 999 लिखा है, तो इसका अर्थ है कि इसमें 99.9 फीसदी सोना है, वहीं बाकी 00.1 फीसदी अन्य धातुओं का मिश्रण मिला हुआ है।
इसके अलावा अगर किसी गोल्ड की धातु पर 995 लिखा है। तो इसका मतलब होता है कि सोने का मिश्रण 99.5 फीसदी मिला हुआ है। बाकी अन्य धातुओं की मिलावट है।
अगर इन दोनों में से देखा जाए तो 999 वाला सोना ज्यादा शुद्ध है, क्योंकि इसमें 99.9 फीसदी सोना मिला हुआ है।
गहने के लिए कौन-सा है बेहतर?
सोने के आभूषण या गहने के लिए 22 कैरेट सही माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद अन्य धातुओं का मिश्रण इसे और मजबूत बना देता है। वहीं 24 कैरेट का सोने में लचीलापन ज्यादा होता है, जिससे टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए गहने या आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट को ही ठीक माना जाता है।
वहीं आप 24 कैरेट के 999 कैटेगरी में सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। इससे आपको शुद्ध सोना भी मिल जाएगा। वहीं ये हर एक दुकान में उपलब्ध होता है।
Gold Rate Today: कितना है सोने का भाव?
एमसीएक्स में अभी दोपहर 3.35 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 96,500 रुपये हैं। कल सोने का दाम 1 लाख पहुंच गया था। लेकिन फिर सोने के दाम में गिरावट दर्ज हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।