Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aadhaar Card Update: नहीं जाना होगा आधार केन्द्र, ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं ये 10 जरूरी काम

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 09:05 AM (IST)

    आधार कार्ड हमारे लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जो आपको भारतीय होने की पहचान के साथ कई अन्य फायदे भी देता है। इसका इस्तेमाल हम सरकारी काम बैंक के काम और पहचान पत्र के रुप में भी करते है।इसलिए जरूरी है कि इसे अपडेट रखा जाए और सरकार भी इस पर जोर देती रहती है। आज हम आपको उन अपडेट के बारे में बताएंगें जो ऑनलाइन हो सकते हैं।

    Hero Image
    These 10 things online for aadhaar, know the details here

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। आधार कार्ड भारतीयों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, ऐसे में अपने आधार को अपडेट रखना जरूरी है। यह सबसे जरूरी पहचान दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड को बैंक, वित्तीय सेवाओं, पासपोर्ट और सभी सरकारी सेवाओं सहित सभी जरूरी कार्यों के लिए एक पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है। इसलिए अपने आधार को अपडेट रखना जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपके पते या फोन नंबर में किसी भी तरह के बदलाव हो तो आपको आपके आधार कार्ड में भी इसे अपडेट करना होगा। इसी लिए सरकार सुरक्षा कारणों से आधार कार्ड धारकों को हर 10 साल में आधार पर अपने बायोमेट्रिक्स अपडेट करने की सलाह भी देती है। बता दें कि यह ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है, आधार कार्ड धारकों को इसके लिए आधार सेवा केंद्रों पर जाना होगा।

    आधार कार्ड को अपडेट करना

    अपने आधार कार्ड पर पते के ऑनलाइन अपडेट के लिए आपको 50 रुपये (जीएसटी सहित) का भुगतान करना होगा। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए की UIDAI आपको क्या-क्या सुविधा देती है। आप इन जूरूरी बातों का ध्यान रख सकते हैं।

    UIDAI वेबसाइट नागरिकों को उचित दस्तावेज अपडेट के साथ अपने आधार कार्ड पर पता बदलने की अनुमति देती है। इसके लिए नागरिकों को वैध पते के प्रमाण या पते के सत्यापन पत्र की जरूरत होगी। आधार पर अपना पता ऑनलाइन अपडेट/बदलने के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य हैं।

    • आप आधार में किए गए किसी भी अपडेट/परिवर्तन की स्थिति जांच सकते हैं। इसमें आधार सेवा केंद्र में किए गए परिवर्तन/अपडेट भी शामिल हैं।
    • आप अपने आधार में किए गए अपडेट का विवरण भी देख सकते हैं। ऐसा 'आधार अपडेट हिस्ट्री' में किया जा सकता है।
    • यूजर्स आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।
    • निकटतम आधार सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं।
    • आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
    • अपने आधार कार्ड की वैधता जांच सकते हैं।
    • अपने आधार या इससे अधिक के दुरुपयोग से संबंधित शिकायत दर्ज करें।
    • एम-आधार वेबसाइट से अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। भारत में स्मार्टफोन वाला कोई भी व्यक्ति mAadhaar ऐप इंस्टॉल और इस्तेमाल कर सकता है। आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर के बिना निवासी केवल कुछ ही सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे, जैसे आधार पुनर्मुद्रण का आदेश देना, नामांकन केंद्र का पता लगाना, आधार सत्यापित करना, क्यूआर कोड को स्कैन करना आदि।

    • mAadhaar में प्रोफाइल बनाने और डिजिटल पहचान के रूप में उपयोग करने और अन्य सभी आधार सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर अनिवार्य है, जिसके लिए mAadhaar के तहत पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। एमआधार में प्रोफाइल बनाने के लिए ओटीपी केवल उनके पंजीकृत मोबाइल पर भेजा जाएगा।
    • अपने ई-आधार का पासवर्ड बदल सकते हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner