यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
M Cap: टॉप-10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप2 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, RIL और TCS रहे टॉप गेनर्स
Share Market of This Week पिछले हफ्ते शेयर बाजार के दोनों सूचकांक ने नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। कल से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनसे डेस्क। Stock Market Investors Wealth: देश के टॉप-10 कंपनियों में से 6 कंपनियों ने पिछले हफ्ते 2,03,010.73 करोड़ रुपये जोड़े। इसमें सबसे ज्यादा फायादा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को हुआ है। पिछले हफ्ते बाजार में समग्र सकारात्मक रुझान देखने को मिले थे। आइए, जानते हैं कि इस हफ्ते कौन- सी कंपनी टॉप-10 फर्म में शामिल है ?
पिछले हफ्ते के शेयर बाजार
पिछले हफ्ते, 30-शेयर वाला बीएसई बेंचमार्क 780.45 अंक या 1.19 प्रतिशत उछल गया। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 66,060.90 के नए उच्च स्तर पर बंद हुआ।
.jpg)
टॉप-10 फर्मों का मूल्यांकन
टॉप-10 पैक से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे टॉप पर है। इसका बाजार मूल्यांकन 69,990.57 करोड़ रुपये बढ़कर 18,53,033.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 68,168.12 करोड़ रुपये जोड़े। इसके बाद इसका मूल्यांकन 12,85,058.84 करोड़ रुपये हो गया।
इंफोसिस का एम-कैप 39,094.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,91,547.67 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 10,272.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,95,116.94 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का बाजार पूंजीकरण 10,135.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,72,837.72 करोड़ रुपये और आईटीसी का 5,348.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,87,951.43 करोड़ रुपये हो गया।
.jpg)
एचडीएफसी बैंक का एम-कैप 8,695.25 करोड़ रुपये घटकर 9,19,962.74 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मूल्यांकन 8,299.89 करोड़ रुपये घटकर 5,21,598.94 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का एमकैप 8,130.77 करोड़ रुपये घटकर 4,53,288.03 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,581.7 करोड़ रुपये घटकर 6,28,950.34 करोड़ रुपये हो गया।
टॉप-10 फर्मों की रैंकिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप-10 में सबसे टॉप पर है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस रहे।

