Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के इन डॉक्टरों को मरीजों के साथ लोकतंत्र के सेहत की भी चिंता, पर्चे पर दवा के साथ दे रहे मतदान जागरूकता का संदेश

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 08:22 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज है। इन सबके बीच पश्चिम चंपारण जिले के चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ लोकतंत् ...और पढ़ें

    Hero Image
    मरीजों के साथ-साथ लोकतंत्र की सेहत की भी चिंता। (सांकेतिक फोटो)

    सुनील आनंद, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। लोकतंत्र के महापर्व पर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ लोकतंत्र की सेहत का भी मंत्र दे रहे हैं। वह पर्चे पर मतदान के लिए प्रेरित करने वाली मुहर भी लगा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें लोकतंत्र का महा त्योहार, चलो चलें करें मतदान, 25 मई (पश्चिम चंपारण में मतदान की तिथि) को मतदान अवश्य करें और कोई मतदाता न छूटे आदि बातें अंकित हैं।

    दवा, जांच और अन्य जरूरी सलाह के साथ पर्चे पर अनिवार्य रूप से मुहर लगाई जा रही है। दो दिनों में चिकित्सकों द्वारा करीब 1600 मरीजों के पर्चे पर मुहर लगाई जा चुकी है।

    निर्वाचन पदाधिकारी के आह्वान पर आइएमए ने शुरू की पहल 

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आह्वान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने यह पहल की है। अधिक से अधिक मुहर लगाने के लिए सभी चिकित्सकों के यहां मुहर और स्याही प्रशासन की ओर से पहुंचाई जा रही है।

    मुहर लगाने के बाद चिकित्सक पहले मतदान फिर जलपान करने की सलाह और नजदीकी बूथ पर मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में भी इस तरह का अभियान चल रहा है।

    वरीय प्रभारी पदाधिकारी प्रतिभा रानी का कहना है कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वाधिक महत्व है। वोट के अधिकार के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। इसके लिए जागरूकता फैलाई जा रही है।

    हर कोई बने लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा

    आइएमए प्रवक्ता डॉ. उमेश कुमार कहते हैं कि चुनाव में एक-एक वोट का महत्व है। वह अपने यहां आने वाले मरीजों के पर्चे पर 25 मई को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की मुहर लगा रहे हैं। आइएमए अध्यक्ष डॉ. एसएन कुलियाल का कहना है कि मतदान हर किसी का अधिकार है। इसका जरूर उपयोग करें।

    यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav के इस Social Media पोस्ट पर क्यों भड़की BJP? डायरेक्ट इलेक्शन कमीशन से कर दी शिकायत

    Tejashwi Yadav: 'मैं मछली बिहार में खाता हूं, कांटा दिल्ली में मोदी को चुभता है', तेजस्वी ने PM पर फिर कसे तंज