विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेतिया: बच्चों के विवादे को लेकर हिंसक झड़प, महिला समेत पांच जख्मी; दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे इल्जाम

By Madhusudan KumarEdited By: Aysha Sheikh
Published: Wed, 27 Sep 2023 12:38 PM (IST)

Bettiah News बेतिया में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प के दौरान मारपीट में छोटा छावनी मुहल्ला ...और पढ़ें

बेतिया: बच्चों के विवादे को लेकर हिंसक झड़प
बेतिया: बच्चों के विवादे को लेकर हिंसक झड़प

HighLights

  1. बच्चों के विवाद में हिंसक मारपीट में पांच जख्मी
  2. जीएमसीएच में चल रहा इलाज, एक की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, बेतिया : बच्चों के विवाद को लेकर शहर के छोटा छावनी मुहल्ले में दो पक्षों के बीच बुधवार की सुबह हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गए।

जख्मी सभापति यादव (35), छठू यादव के पुत्र मंतोष यादव (43), उनकी पत्नी मीना देवी (35), वंशी यादव के पुत्र रामबाबू यादव (25), निलेश यादव (28) का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रहा है।

सभापति यादव के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि रामबाबू यादव के पीठ पर, मंतोष के सिर पर, उनकी पत्नी मीना देवी के सिर पर जख्म हैं।

पुत्र को स्कूल छोड़ने गया था युवक, हुआ हमला

अस्पताल ओपी प्रभारी श्यामकिशोर यादव ने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों का बयान लेकर संबंधित थाने को भेजा जाएगा। उधर, जख्मी सभापति यादव के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह सभापति अपने पुत्र को संत माईकल स्कूल छोड़ने गया था।

वापस लौटने के दौरान मंतोष के परिजनों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।

मंतोष के स्वजन ने बताया कि पूर्व में सभापति यादव के पुत्र गुड्डू यादव से विवाद हुआ था। विवाद पंचायत में सुलझ गया था।

बुधवार की सुबह मवेशी के बथान से लौट रहे थे तो शिव यादव, सीता राम यादव, सभापति यादव, मुरली यादव, अंकित यादव दीपू यादव सहित अन्य ने घेर लिया। परिजन बचाने आए तो सभी लोगों ने धारदार हथियार, चाकू और लाठी-डंडे से वार कर जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें - Bihar: गया में लोजपा नेता अनवर खान को बदमाशों ने मारी गोली, मौत; शरीर में दागी छह गोलियां

पटना में बढता साइबर क्राइम; बीते पांच दिनों में 45 मामले दर्ज, कंकड़बाग-पाटलिपुत्र के लोगों को इस तरह ठगा गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।