Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बड़ा हादसा, 20 फीट नीचे खाई में गिरी बस; यात्रियों में मची चीख-पुकार

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 11:55 AM (IST)

    Sitamarhi News सीतामढ़ी से बसबिट्टा जा रही एक बस शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सुप्पी थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट नीचे पलट गई। सूचना मिलते ही आनन फानन में राहत व बचाव कार्य के लिए सुप्पी थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और यात्रियों को निकाला। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।

    Hero Image
    सीतामढ़ी में 20 फीट गहरी खाई में पलटी बस (जागरण)

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi News: थाना क्षेत्र के मोहिनी मंडल रेलवे गुमटी के पास शनिवार की सुबह करीब छह एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे पलट गई।

    बस पलटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सुप्पी थाना पुलिस पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को लोगों के सहयोग से निकाला।

    दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। जिनका इलाज सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों की पहचान बेलसंड के क्वीन गांव निवासी मंजू देवी (60) और रिंकू देवी (28) के रूप में की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्य यात्रियों को आंशिक चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि एक टेंपो से साइड लेने के दौरान यह हादसा हुआ। यात्री बस बासबिट्टा से सीतामढ़ी जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, एक जख्मी

    वहीं, दूसरी ओर पुपरी-सुरसंड पथ पर रामनगर के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात पिकअप वैन की ठोकर से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला जख्मी हो गई।

    मृतका की पहचान मधुबनी गांव निवासी बेचन राय की पत्नी राजकली देवी के रूप में की गई। ग्रामीणों द्वारा जख्मी महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया।

    जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार, मधुबनी गांव निवासी बेचन राय की पत्नी राजकली देवी (55) और गांव के ही रामजस राम की पत्नी फूलपति देवी (65) दोनों एक साथ सुबह करीब 5.30 बजे मजदूरी कार्य के लिए प्रतिदिन की भांति पैदल ही घर से पुपरी बाजार के लिए निकली थी।

    इस क्रम में रामनगर के तेजगति से सामने से आ रहे अनियंत्रित एक पिकअप वैन दोनों को ठोकर मार भाग निकला। हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इनमे बेचन राय की पत्नी राजकली की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

    जबकि गंभीर रूप से जख्मी फूलपति देवी को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि मृतका राजकली के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। वह इस उम्र में भी मजदूरी कर परिवार का सहारा थी। मृतक के स्वजन चीत्कार मार रोते नजर आए। पुलिस घटना के बाद मामले की जांच में जुट गई।

    यह भी पढ़ें-

    Tanishq Robbery: सोना लूटने से ठीक 4 दिन पहले आरा आया था मुठभेड़ में मारा गया चुनमुन, CCTV में कैद हुआ चेहरा

    West Champaran News: बगहा में सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से टकराई टेंपो, 4 लोगों की हुई मौत