Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheikhpura News : मंडप पर दुल्हन का शादी से इनकार, सेहरा बांध माफी मांगता रहा दूल्हा; इस वजह से हुई थी तकरार

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 03:26 PM (IST)

    Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा में होटल के कमरों को लेकर दूल्‍हा-दुल्‍हन पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद दुल्‍हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद सेहरा बांधे दूल्‍हा काफी देर तक दुल्‍हन से माफी मांगता रहा लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद दूल्‍हा बिना दुल्‍हन लिए बारात के साथ लौट गया। घटना शेखपुरा के एक बड़े होटल की है।

    Hero Image
    मारपीट के बाद अस्पताल में दुल्हन के रिश्तेदार

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा में मंगलवार की रात सजे हुए मंडप से उठकर दुल्हन शादी किए बिना अपने घर वापस चली गई। इस दौरान सेहरा बांधे दूल्हा और उसके स्वजन हाथ जोड़कर दुल्हन और उसके परिवार वालों से माफी मांगता रहा, मगर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में दूल्हे वाले भी बिना दुल्हन को साथ लिए वापस अपने घर लौट गए। यह घटना शेखपुरा के एक बड़े होटल में हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेहरा बांध दुल्‍हन से माफी मांगता रहा दूल्‍हा

    असल में शादी के लिए मंडप सजा हुआ था और होटल में दुल्हन तथा दूल्हा पक्ष के सभी लोग पहुंच चुके थे। इसी दौरान शादी के विधि-विधान से पहले होटल के कमरों को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया।

    इस विवाद में स्वयं दूल्हा और उनके कुछ रिश्तेदारों ने मर्यादा की सीमा भंग करके दुल्हन के जीजा और चार भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जीजा और भाइयों की पिटाई से दुल्हन की भावना को इतनी ठेस पहुंची कि उसने सजे मंडप पर ही शादी करने से इंकार कर दिया।

    इस दौरान दोनों पक्ष के कई लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया और शादी का सेहरा बांधे दूल्हा भी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, मगर दूल्हे के इस आचरण से आहत दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया और रात में ही होटल से सीधे अपने घर वापस लौट गई।

    क्यों हुआ यह मामला

    कसार थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव के कन्या पक्ष और अरियरी थाना के हुसैनाबाद के वर पक्ष के लोगों ने मिलकर शादी के लिए शेखपुरा में एक होटल बुक किया था।

    मंगलवार की रात शादी के लिए दोनों पक्ष होटल में पहुंचे,मगर कमरों को लेकर दोनों पक्ष में कुछ विवाद हो गया। इस विवाद में कथित रूप से दूल्हा ने मर्यादा लांघकर दुल्हन के जीजा और चार भाइयों के साथ मारपीट कर दी।

    इस मारपीट के दौरान दूल्हे ने बीच-बचाव करने आई दुल्हन की फूआ तथा चाची को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट कर दी। बाद में घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इधर पुलिस ने बताया इस तरह की घटना की कोई लिखित शिकायत थाना में नहीं की गई है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। इधर दूल्हे के इस आचरण की वजह से टूटी शादी के बाद दुल्हन पक्ष ने दिया हुआ तिलक वापस मांगी है।  

    ये भी पढ़ें:

    Bihar News : गुजरात में बिहार के मजदूर की मौत, सूरत के कपड़ा फैक्ट्री में करता था काम, गांव में छाया मातम

    Bihar Crime : हाथ-पैर बांध पत्नी पर लात-घूंसे बरसाता रहा पति, मुंह में जबरदस्‍ती ठूंस दी दवाई; फिर ये हुआ