इंजीनियर बताकर की शादी, फिर पत्नी से रेस्टोरेंट में करवाया ये काम; मामला खुला तो... दबोचा गया ससुर
शेखपुरा में एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने इंजीनियर होने का झूठा दावा करके उससे शादी की और बाद में उसे दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में बर्तन धोने के लिए मजबूर किया। महिला थाने की पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया है। विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। लड़के वालों द्वारा झूठ बोलकर व लड़की वालों को झांसे में लेकर शादी रचाने और शादी के बाद विवाहिता से रेस्टोरेंट (होटल) में बर्तन धुलवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में विवाहिता की लिखित शिकायत पर शेखपुरा महिला थाना की पुलिस ने पटना जिले से विवाहिता के ससुर अशोक प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
अशोक प्रसाद पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना के दरबे गांव के रहने वाले हैं। महिला थाना की एसएचओ अनामिका कुमारी ने बताया कि पीड़ित विवाहिता सोनम कुमार कोरमा थाना के अवगिल गांव की रहने वाली है।
ससुर के साथ पति-सास और देवर के खिलाफ दी शिकायत
सोनम ने इस मामले में ससुर अर्जुन प्रसाद के साथ पति वैभव कुमार तथा सास, देवर के खिलाफ भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोपित ससुर को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
सोनम में शिकायत में क्या कहा?
सोनम द्वारा कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, लड़के वालों ने वैभव के इंजीनियर होने की बात कहकर 2022 में शादी की थी। बताया गया था कि वैभव दिल्ली में इंजीनियर की नौकरी करता है।
शादी के कई महीने बाद जब सोनम पति के साथ दिल्ली गई तो वहां खुलासा हुआ वैभव इंजीनियर नहीं है तथा दिल्ली में किराए पर छोटा रेस्टोरेंट (होटल) चलाता है।
सोनम से जबरन धुलवाए बर्तन
दिल्ली जाने पर वैभव जबरन सोनम से रेस्टोरेंट में बर्तन धुलवाने लगा और 10 से 12 घंटे काम कराता था। इसकी सूचना फोन से सोनम ने अपने पिता को दी, तब वह पति के पास से बिहार ले आए।
'दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध'
प्राथमिकी में सोनम ने पति वैभव पर सीमा नाम की किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने की भी शिकायत की है।
ये भी पढ़ें- तड़पती रही 2 साल की दुष्कर्म पीड़िता, आरोपी को 2 लात मारकर भगाया और लौट गई पुलिस
ये भी पढ़ें- मंडप में शादी से मुकर गई दुल्हन, बुलानी पड़ी पुलिस; फिर दूल्हे की गाड़ी से मिली ये चीज... हर कोई दंग!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।