विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Vigilance Raid: अपना आवास छोड़ दूसरे मकान में छिपी थीं CO अंकु गुप्ता, फिर कैसे हुईं गिरफ्तार?

Published: Thu, 17 Apr 2025 02:56 PM (GMT+05:30)

शेखपुरा में निगरानी टीम ने सीओ अंकु गुप्ता को उनके पति प्रिंस राज के भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

सीओ अंकु गुप्ता (बीच में) को ले जाती पुलिस l जागरण
सीओ अंकु गुप्ता (बीच में) को ले जाती पुलिस l जागरण

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। अपने पति प्रिंस राज के भ्रष्टाचार के कारण विशेष निगरानी टीम के निशाने पर आईं शेखपुरा जिले के अरियरी अंचल की सीओ अंकु गुप्ता बुधवार को निगरानी की टीम को देखकर राजोपुरम कॉलनी के दूसरे घर में छिप गई थीं। बाद में निगरानी की टीम ने उनके मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर दूसरे घर से ढूंढ निकाला और हिरासत में लेकर उनके आवास की जांच-पड़ताल शुरू किया।

शाम तक छापेमारी जारी थी। इससे पहले निगरानी की एक टीम दोपहर 12 बजे के आसपास अंकु गुप्ता के घर से निकलकर चली गई। सूत्र का दावा है निगरानी की एक टीम अपने साथ अंकु गुप्ता के आरोपित पति तथा निलंबित सीओ प्रिंस राज को अपने साथ लेकर झारखंड स्थित किसी ठिकाने पर लेकर चली गई है। हालांकि, इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

नोट गिनने की मशीन भी लाई थी निगरानी की टीम

बताया गया छापेमारी करने वाली निगरानी की टीम ने नोट गिनती करने वाली मशीन भी लाई थी। अंकु गुप्ता के पति प्रिंस राज एक दिन पहले ही यहां आए थे। वही अंकु गुप्ता भी एक सप्ताह पूर्व ही लंबे अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटीं थीं। इससे पूर्व वे मातृत्व अवकाश पर थीं।

बुधवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब निगरानी की टीम राजोपुरम कालनी स्थित अंकु गुप्ता के भाड़े के आवास पर पहुंचीं, तब अंकु गुप्ता वहां से 200 मीटर दूर दूसरे घर में थी। इनके आवास पर पति प्रिंस राज, सास तथा बच्चे थे। बाद में निगरानी की टीम ने ढूंढकर अंकु गुप्ता को अपनी हिरासत में लिया।

अंकु गुप्ता एक सप्ताह पूर्व ही राजोपुरम स्थित आवास में शिफ्ट हुई थीं। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित पुराने मकान में रहती थीं। निगरानी की टीम पहले उनके पुराने आवास पर पहुंची, इस कारण उन्हें निगरानी के आने की सूचना पहले ही मिल गई और निगरानी टीम के आने के पहले उन्होंने पड़ोस के घर में छिपने का प्रयास किया।

पूर्व राजस्व मंत्री ने दिया था कार्रवाई का निर्देश

शेखपुरा जिला के अरियरी अंचल के सीओ अंकु गुप्ता के पति प्रिंस राज के खिलाफ पहले से भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई चल रही है। बताया गया पूर्व में राजस्व विभाग के मंत्री रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रिंस राज के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था।

तब प्रिंस राज सुपौल जिले में सीओ थे। उनपर सरकारी भूमि का दाखिल खारिज कई लोगों के नाम से कर देने का आरोप लगा था। इसी मामले में उनको निलंबित किया गया था।

ये भी पढ़ें- Bihar: 10वीं के फर्जी प्रमाण पत्र पर पास की BPSC परीक्षा, नौकरी मिलते ही अवैध संपत्ति बनाने में जुटे

ये भी पढ़ें- Sheikhpura News: शेखपुरा में CO के आवास पर निगरानी की ताबड़तोड़ छापामारी, एक और निलंबित अंचलाधिकारी के घर रेड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।