Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2025: कहीं उड़े गुलाल तो कहीं DJ पर जमकर हुआ डांस, शिवहर में खेली गई जमकर होली; यहां देखें Photos

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 04:19 PM (IST)

    Holi In Bihar बिहार में जमकर होली खेली जा रही है। शिवहर जिले में होली का जश्न पूरे जोरों पर है। रंगों का त्योहार होली उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अलसुबह से ही शहर से लेकर गांव तक होली की धूम दिख रही है और मस्ती के रंग बरस रहे हैं। हर जगह होली के गानें गूंज रहे हैं।

    Hero Image
    शिवहर में होली खेलते बच्चे। (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिवहर। Holi In Bihar: आज पूरे देश में रंगों का पर्व होली खेला जा रहा है। देश में चारों तरफ लोग रंगों से सराबोर हैं। पूरे देश के साथ-साथ बिहार के पटना, पूर्णिया, बेगूसराय सहित शिवहर जिले में भी जमकर होली खेली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    म्यूजिक की धून पर डांस करते युवा और बच्चे। (फोटो जागरण)

    जिले भर में रंगों का त्योहार होली उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अलसुबह से ही शहर से लेकर गांव तक होली की धूम दिख रही है और मस्ती के रंग बरस रहे हैं।

    श्यामपुर भट्हां में होली खेलते लोग। (फोटो जागरण)

    जिले के कई जगहों पर होली के गानें गूंज रहे हैं। कहीं डीजे तो कहीं ढोलों की थाप पर होली मनाई जा रही है। हर जगह उत्साह, उल्लास और मस्ती दिख रही है। लोग रंग से सराबोर हो रहे हैं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेल रहे हैं।

    शहर के जीरोमाइल चौक पर होली के रंग में डूबे युवा और बच्चे। (फोटो जागरण)

    बिहार के शिवहर शहर में भी जमकर होली खेली गई। शिवहर शहर के जीरोमाइल, राजस्थान चौक, मेन रोड, समाहरणालय रोड, जगदीशनंदन सिंह द्वार, मिश्रा टोली, बभनटोली, गुदरी, जेल रोड, रसीदपुर, कमरौली, देकुली, शहर के थाना रोड और कुशहर रोड आदि इलाकों में युवाओं की टीम घूम-घूम कर होली खेल रही है।

    इसके पूर्व गुरुवार की रात अलग-अलग इलाकों में प्रशासनिक व्यवस्था के बीच परंपरागत तरीके से होलिका दहन किया गया।

    गुरुवार की रात होलिका दहन के अवसर पर शिवहर में तैनात पुलिस बल। (फोटो जागरण)

    होलिका दहन के साथ ही होली का उल्लास शुरू हो गया जो शुक्रवार को भी जारी है। वैसे इलाके में शनिवार को भी रंगों का उत्सव मनाया जाएगा।

    उधर, होली के अलावा जुमे की नमाज को लेकर इलाके सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। जिले के कुल 93 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए है।

    जिलाधिकारी, एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष सहित अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ लगातार गश्त लगा रही है।

    जिला कंट्रोल रूम एक्शन मोड में है। एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है।

    यह भी पढ़ें- 

    Holi 2025: होली के दौरान त्वचा संबंधी परेशानी से बचाव जरूरी, आंखों में अबीर पड़ने पर हो सकती है एलर्जी

    Holi 2025: बिहार में विलुप्त हो रही पुरानी परम्पराएं, होली पर मिट्टी के ढेले से लगाते थे बारिश का अनुमान