Saran News: सारण में महिला की गला रेतकर हत्या, घर के पीछे बथान के पास मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Saran News Today सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक विवाहित महिला की गला रेत कर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृत महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव की रहने वाली है। वह मुन्ना कुमार महतो की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई जाती हैं। पुलिस छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जागरण संवाददाता, छपरा। Saran News: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक महिला की गला रेत कर बदमाशों ने हत्या कर दी। मृत महिला जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी मुन्ना कुमार महतो की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी बताई जाती हैं।
घर के पीछे बथान के पास शव बरामद किया गया
रविवार की सुबह महिला का शव पुलिस ने उनके घर के पीछे बथान के पास बरामद किया। ग्रामीणों ने महिला का शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
रात में शौच करने बाहर निकली थी प्रियंका
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रात के 9:00 बजे प्रियंका कुमारी शौच करने की बात घर से निकली थी, देर रात वापस नहीं आने पर उन लोगों ने आसपास खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिला। सुबह में ग्रामीणों ने घर के पीछे बथान के पास शव होने की सूचना दी।
जाकर देखने पर वहां प्रियंका देवी का शव पड़ा हुआ था। मृत महिला के पति मुन्ना महतो एवं उनके मायके वाले दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।