Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saran Lok Sabha Chunav Result : सारण की जंग हुई रोचक, रूडी और रोहिणी के बीच तेजी से बदल रहा वोटों का ग्राफ

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:52 AM (IST)

    Saran lok sabha election Result Live बिहार में सारण लोकसभा सीट (Saran Lok Sabha Seat) पर चुनावी जंग रोचक बनती दिख रही है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य यहां भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से कभी आगे जा रही हैं तो कभी पिछड़ती दिख रही हैं। हालांकि सबसे पहले जानकारी आई थी कि रूडी आगे चल रहे हैं। इसके बाद राेहिणी के आगे चलने की बात सामने आई।

    Hero Image
    Saran Lok Sabha Chunav Result: सारण की जंग हुई रोचक, रूडी-रोहिणी के बीच तेजी से बदल रहा वोटों का ग्राफ

    डिजिटल डेस्क, सारण। Saran lok sabha chunav Result 2024 : बिहार की सारण सीट 2024 के लोकसभा चुनाव की सबसे हॉट सीटों में से एक मानी जा रही है। सारण में पांचवे चरण के तहत 20 मई को वोटिंग हुई थी। यहां के निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं। भाजपा ने एक बार फिर राजीव प्रताप रूडी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आइएनडीआइए से राजद ने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को मैदान में उतार है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर है। सारण उन सीटों में से एक है, जिनपर पूरे देश की निगाह है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सारण लोकसभा सीट का ताजा अपटेड

    Saran Lok Sabha Seat Latest Update : सारण में रोहिणी आचार्य फिलहाल 244 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी पीछे हैं। इससे पहले रूडी 297 वोट से आगे चल रहे थे।

    2009 में हुआ था परिसीमन

    बता दें कि छपरा लोकसभा सीट का अधिकांश हिस्सा नए परिसीमन के बाद 2009 के चुनाव से सारण संसदीय क्षेत्र में आ गया है। 2007 के परिसीमन में छपरा लोकसभा नाम को विलोपित कर दिया गया। यहां से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राजीव प्रताप रूडी चार-चार बार सांसद रह चुके हैं। लेकिन, जीत की हैट्रिक कांग्रेस के रामशेखर प्रसाद सिंह ही अबतक लगा पाए हैं।

    भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी इस बार जीत जाते हैं तो यह उनकी हैट्रिक होगी। 1977 में लालू प्रसाद यादव यहां से लोकसभा में पहुंचे थे। इस बार लालू प्रसाद की पुत्री डॉ. रोहिणी आचार्य और रूडी मैदान में पसीना बहा रहे हैं। यहां पांचवें चरण में मतदान होना है, लेकिन पारा अभी से चढ़ा हुआ है।

    भाजपा के दो और राजद के चार विधायक

    Bihar lok sabha chunav Result 2024 : सारण लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें दो पर भाजपा तो चार पर राजद का कब्जा है। भाजपा के खाते में छपरा सदर एवं अमनौर विधानसभा क्षेत्र है। छपरा डॉ. सीएन गुप्ता और अमनौर से कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू विधायक हैं। वहीं, राजद के मढ़ौरा से पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय, गड़खा से पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम, सोनपुर से डॉ. रामानुज प्रसाद एवं परसा से छोटेलाल राय विधायक हैं। संख्या के लिहाज से इस सीट पर यादव और राजपूत मतदाता अधिक हैं। अतिपिछड़ा मतदाताओं की भूमिका हार-जीत में निर्णायक मानी जाती है।

    सारण में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    1. अविनाश कुमार, बहुजन समाज पार्टी
    2. राजीव प्रताप रूडी, भारतीय जनता पार्टी
    3. रोहिणी आचार्य, राष्ट्रीय जनता दल
    4. गजेन्द्र प्रसाद चौरसिया, जनहित किसान पार्टी
    5. ज्ञानी कुमार शर्मा, भारतीय एकता दल
    6. बरुण कुमार दास, गणा सुरक्षा पार्टी
    7. राजेश कुशवाहा, भारतीय लोक चेतना पार्टी
    8. शत्रुधन तिवारी, भारतीय सार्थक पार्टी
    9. आरती कुमारी, निर्दलीय
    10. प्रभात कुमार, निर्दलीय
    11. मोहम्मद सलीम, निर्दलीय
    12. राघवेन्द्र प्रताप सिंह, निर्दलीय
    13. लक्ष्मण पराव यादव, निर्दलीय
    14. शेख नौशाद, निर्दलीय

    बिहार के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    झारखंड के चुनाव परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    यह भी पढ़ें

    Sasaram Lok Sabha Chunav Result : सासाराम लोकसभा सीट पर कांग्रेस को पछाड़कर भाजपा निकली आगे, पलट सकती है बाजी

    Gopalganj Lok Sabha Chunav Result: गोपालगंज से आ गए पहले रुझान, VIP के प्रेमनाथ चंचल आगे; जदयू के आलोक कुमार सुमन पीछे