Jharkhand Lok Sabha Election Result Live: झारखंड की 14 सीटों पर कौन जीता और कौन हारा? पढ़िए पूरी लिस्ट यहां
Jharkhand Election Result 2024 Live: झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। झारखंड में एनडीए गठबंधन को इस बार नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन की गिरफ्तारी के बाद यहां परिणाम में उलटफेर होने की संभावना लग रही थी लेकिन यहां पर भाजपा को फायदा मिलता दिख रहा है।

Jharkhand Lok Sabha Chunav Result 2024: झारखंड में एनडीए को कई सीटों पर हार मिली है। वहीं आईएनडीआईए गठबंधन ने अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया है। इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी झारखंड के लोगों को साधने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि,1-2 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
लोकसभा सीट जीते/आगे प्रत्याशी
दुमका नलिन सोरेन (JMM)
गोड्डा प्रदीप यादव (Congress)
चतरा कृष्ण नंद त्रिपाठी (Congress)
कोडरमा अन्नपूर्णा देवी (BJP)
गिरिडीह चन्द्र प्रकाश चौधरी (AJSUP)
धनबाद दुलु महतो (BJP)
रांची संजय सेठ (BJP)
जमशेदपुर बिद्युत बरन महतो (BJP)
सिंहभूम जोबा माझी (JMM)
खूंटी काली चरण मुंडा (Congress)
लोहरदगा सुखदेव भगत (Congress)
पलामू विष्णु दयाल राम (BJP)
हजारीबाग मनीष जायसवाल (BJP)
राजमहल विजय कुमार हंसदक (JMM)
दुमका लोकसभा सीट पर हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन करीब 34000 मतों से चुनाव हार गई हैं। अधिकृत घोषणा का इंतजार है। सीता सोरेन को जेएमएम के नलिन सोरेन ने चुनाव हराया है।
हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन (सीता मुर्मू) का दुमका सीट से बुरा हाल हो गया है। यहां से जेएमएम के नेता नलिन सोरेन काफी आगे चल रहे हैं। सीता सोरेन 13000 वोटों से पीछे चल रही हैं।
नलिन सोरेन-279667
सीता मुर्मू- 266311 (लगभग 13 हजार वोटों से पीछे)
धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के राउंड 9 की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या
1. अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस - 227383
2. ढुलू महतो, भारतीय जनता पार्टी - 345678
3. मोहन सिंह, बहुजन समाज पार्टी - 2634
4. अकबर अली, अखिल भारतीय परिवार पार्टी - 1400
5. कृष्ण चंद्र सिंह राज, समता पार्टी - 1319
6. दीपक कुमार दास, पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) - 837
7. परवेज नैयर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) - 569
8. राजीव तिवारी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया (कम्युनिस्ट) - 799
9. रेजाउल हक, लोकहित अधिकार पार्टी - 1278
10. संजय कुमार गिरी, अखिल भारत हिंदू महासभा - 738
11. अनिन्दिता दास, निर्दलीय - 1197
12. मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय - 34355
13. उमेश पासवान, निर्दलीय - 1233
14. कामेश्वर प्रसाद वर्मा, निर्दलीय - 1909
15. जगदीश रवानी, निर्दलीय - 11224
16. जनक शाह गोंड, निर्दलीय - 6460
17. मो. जहीरूद्दीन खान, निर्दलीय - 3279
18. तुलसी महतो, निर्दलीय - 2536
19. त्रिदेव कुमार महतो, निर्दलीय - 556
20. निताई दत्ता, निर्दलीय - 837
21. प्रेम प्रकाश पासवान, निर्दलीय - 249
22. मो. ताफाजुल हुसैन, निर्दलीय - 306
23. मो. फैसल खान, निर्दलीय - 986
24. लक्ष्मी देवी, निर्दलीय - 1319
25. सुनैना किन्नर, निर्दलीय - 1642
26. नोटा - 3238
सिंहभूम लोकसभा सीट पर बीजेपी के साथ खेला हो गया है। 11वें राउंड में JMM की जोबा मांझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को 80 हजार अधिक वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
11 राउंड के बाद वोट
जोबा मांझी– JMM – 291111
गीता कोड़ा – BJP – 210728
(जोबा – 80393 से आगे)
झारखंड में भाजपा को सेंधमारी करना काम नहीं आया है। दुमका सीट पर JMM के नलिन सोरेन ने बढ़त बना ली है। वहीं हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन पिछड़ गई हैं।
विष्णुदयाल राम ( भाजपा) 395845
ममता भुइयां (राजद) 245150
कामेश्वर बैठा (बसपा) 17739
भाजपा-150695 वोट से आगे
सिंहभूम में 8 राउंड में प्राप्त कुल मत की संख्या
01- गीता कोड़ा-भारतीय जनता पार्टी- 142281
02- जोबा माझी- झारखंड मुक्ति मोर्चा-220927
03- परदेशीलाल मुंडा- बहुजन समाज पार्टी-3724
04- कृष्ण माडी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)-1024
05-चित्रसेन सिंकू - झारखंड पार्टी-1078
06- पानमनि सिंह -सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)-748
07- -बीर सिंह देवगम- राइट टू रिकॉल पार्टी-729
08-विश्व विजय माडी- अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया-1232
09- सुधा रानी बेसरा- पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-1014
10- आशा कुमारी रूण्डा- निर्दलीय अभ्यर्थी-1078
11- दामोदर सिंह हांसदा- निर्दलीय अभ्यर्थी-11214
12- दुर्गा लाल मुर्मू- निर्दलीय अभ्यर्थी-1867
13- माधव चंद्र कुंकल- निर्दलीय अभ्यर्थी-9434
14-संग्राम माडी- निर्दलीय अभ्यर्थी-6976
15- NOTA-10570
1. विष्णुदयाल राम (भाजपा)– 368550
2. ममता भुइयां (राजद)– 227797
भाजपा- 140753 वोटों से आगे
चतरा में भाजपा के कालीचरण सिंह 19378 वोट, धनबाद में ढुल्लू महतो 47570, दुमका में सीता सोरेन 3194 वोट से आगे चल रहे हैं।
झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटों में वर्तमान में नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, दो सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा एक सीट पर आजसू बढ़त बनाए हुए है।
- अन्नपूर्णा देवी भाजपा 99004
- विनोद सिंह माले 50953
- जय प्रकाश वर्मा निर्दलीय 2936
धनबाद लोकसभा सीट पर चौथे राउंड का परिणाम घोषित किया गया। इसमें भाजपा के ढुलू महतो को 1,59,061 वोट मिले, वहीं कांग्रेस की 1,05,970 वोट प्राप्त हुए हैं। चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कुल 304385 वोटों की गिनती की गई। धनबाद लोकसभा
निर्वाचन क्षेत्र के राउंड 4 की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या
1. अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस - 105970
2. ढुलू महतो, भारतीय जनता पार्टी - 159061
3.मो. इकलाख अंसारी, निर्दलीय - 17249
झारखंड में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलकर चुनाव लड़नेवाले नेताओं में अधिसंख्य पिछड़ रहे हैं। सिर्फ सीता सोरेन ही बढ़त बनाई हुई हैं। दूसरी तरफ गीता कोड़ा, जेपी पटेल, ममता भुइया काफी पीछे चल रहे हैं। बागी होकर चुनाव लड़नेवाले नेता कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अब 41,622 वोट से पीछे हो गए हैं। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा काफी आगे चल रहे हैं।
गोड्डा में निशिकांत दुबे की बढ़त अब 5734 वोट की हो गई है।
पहले स्थान में सुखदेव भगत ( इंडियन नेशनल कांग्रेस), कुल मतदान - 47261
दूसरे स्थान में समीर उरांव (भारतीय जनता पार्टी), कुल मतदान - 34385
तीसरे स्थान पर चमरा लिंडा (स्वतंत्र) ,कुल मतदान - 4888
धनबाद में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की बढ़त अब 15002 मतों की हो गई है।वह कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह से आगे चल रहे हैं।
चर्चित सीट में शामिल सिंहभूम सीट में झामुमो की जोबा मांझी ने भाजपा की गीता कोड़ा को काफी पीछे छोड़ दिया है। जोबा वर्तमान में 37972 वोट से आगे चल रही हैं।
रांची में भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ अब कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से 8720 वोट से आगे हो गए हैं।
झारखंड में कुल 14 सीटों में वर्तमान में आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, तीन सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा एक सीट पर आजसू बढ़त बनाए हुए है।
पलामू में भाजपा प्रत्याशी वीडी राम की बढ़त अब 35739 वोट की हो गई है।
रांची में कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस की यशस्विनी सहाय 1142 वोट से आगे चल रही है। संजय सेठ पीछे चल रहे हैं।
लोहरदगा में भाजपा के समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से 1297 वोट से आगे।
हजारीबाग में अब भाजपा के मनीष जायसवाल आगे। हालांकि, कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश भाई पटेल बार-बार टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
गिरिडीह में निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो आगे चल रहे हैं। आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी से 4084 वोट से आगे चल रहे हैं।
दुमका में सीता सोरेन की बढ़त 7569 वोट की हो गई है। बता दें कि सीता सोरेन, हेमंत सोरेन की भाभी हैं। इस बार वह अपनी पुरानी पार्टी के उम्मीदवार को टक्कर देती नजर आ रही हैं।
गोड्डा और जमशेदपुर में BJP काफी आगे चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन का बुरा हाल है। इंडी गठबंधन के उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं।
झारखंड में एनडीए की बल्ले-बल्ले हो गई है। यहां एनडीए गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं विपक्षी गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है।
झारखंड में एनडीए 10 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं आईएनडीआईए गठबंधन मात्र 2 सीटों पर आगे चल रहा है।
झारखंड में 9 सीटों पर NDA आगे चल रहा है। यहां आईएनडीआईए गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। झारखंड में विपक्षी गठबंधन मात्र 2 सीटों पर आगे चल रहा है।
झारखंड में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस का यहां बुरा हाल है। आईएनडीआईए गठबंधन को मात्र 2 सीटों पर बढ़त मिली है।
झारखंड में 2 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन का खाता नहीं खुला है।
झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर काउंटिंग शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।
कमेशवर बैठा, बहुजन समाज पार्टी
ममता भुईयां, राष्ट्रीय जनता दल
विष्णु दयाल राम, भारतीय जनता पार्टी
ब्रजेश कुमार तुरी, राष्ट्रीय समानता दल
महेन्द्र बैठा, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
राम वचन राम, बहुजन मुक्ति पार्टी
वृन्दा राम, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
सनन राम, लोकहित अधिकार पार्टी
गणेश रवि, निर्दलीय
झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट पर कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अर्जुन मुंडा, भारतीय जनता पार्टी
काली चरण मुण्डा, इंडियन नेशनल काँग्रेस
सावित्री देवी, बहुजन समाज पार्टी
अर्पणा हंस, झारखण्ड पार्टी
बबीता कच्छप, भारत आदिवासी पार्टी
पास्टर संजय कुमार तिर्की, निर्दलीय
बसन्त कुमार लोंगा, निर्दलीय
झारखंड के लोकसभा चुनाव में भाजपा के 13 उम्मीदवार जहां मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस न 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि झामुमो ने 5 उम्मीदवार दिए हैं। आरजेडी, आजसू और भाकपा माले ने एक-एक उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है।
भाजपा : 13
आजसू : 01
कांग्रेस : 07,
झामुमो : 05
राजद : 01
भाकपा माले : 01
झारखंड में मतदान केंद्रों पर 360 डिग्री एंगल के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हुए मतदान के दौरान पड़े वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।। इसे लेकर पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह पांच बजे से पुलिस व मतगणना कर्मी पहुंचने लगे हैं। 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। सबसे पहले करीब आठ हजार पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे, उसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।
Jharkhand Result Live 2024: 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटें प्राप्त की थी। वहीं आजसू को 1 सीट मिली थी। जबकि झामुमो और कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी।
भाजपा : 11
आजसू : 01
झामुमो : 01
कांग्रेस : 01
इस लोकसभा चुनाव में 12 विधायकों ने भी विभिन्न दलों के टिकट पर अपना भाग्य आजमाया है। इनमें जोबा मांझी, चमरा लिंडा, विनोद सिंह, मनीष जायसवाल, जेपी पटेल, ढुल्लू महतो, मथुरा महतो, समीर मोहंती, लोबिन हेम्ब्रम, सीता सोरेन, नलिन सोरेन तथा प्रदीप यादव सम्मिलित हैं। मंगलवार को आनेवाले नतीजे में इनपर भी नजरें रहेंगी कि इनमें से कितने लोकसभा पहुंचेंगे।
इस चुनाव में नौ वर्तमान सांसदों ने अपना भाग्य आजमाया है। इनमें भाजपा के अर्जुन मुंडा (खूंटी), अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा), निशिकांत दूबे (गोड्डा), विद्युत वरण महतो (जमशेदपुर), गीता कोड़ा (सिंहभूम), वीडी राम (पलामू) तथा संजय सेठ (रांची), आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी तथा झामुमो के विजय हांसदा सम्मिलित हैं। भाजपा ने इस बार पांच सीटों धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, दुमका एवं चतरा पर अपना प्रत्याशी बदल दिया था। यहां वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं मिल पाया था।
झारखंड में जिन 244 उम्मीदवारों की किस्मत का ताला खुलेगा, उनमें 31 महिलाएं भी हैं। वहीं, पहली बार एक ट्रांसजेंडर ने भी अपना भाग्य आजमाया है।
राज्य में चार चरणों में कुल 29,521 मतदान केंद्रों पर पड़े वोटों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।