पराई स्त्री पर शादीशुदा मर्द का आया दिल, पत्नी की पिटाई कर दोनों हुए फरार
समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड में एक यूनियन नेत्री आशिक के साथ फरार हो गई। यूनियन की आड़ में दोनों चंदा उगाही कर अय्याशी करते थे। आशिक ने दो घरों को अय्याशी का अड्डा बना रखा था। पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी और नेत्री के साथ भाग गया। यूनियन सदस्यों ने नेत्री को संगठन से निकालने का फैसला किया है।

संवाद सहयोगी, विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के दो अलग-अलग घरों में रहने वाला आशिक एक यूनियन की नेत्री के साथ फरार हो गया है। मामला तब प्रकाश में आया जब बेरहमी पूर्वक पिटाई के बाद पत्नी का उपचार निजी चिकित्सकों द्वारा चलाई जा रही थी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक यूनियन के गठन के बाद यूनियन की नेत्री को एक अधेड़ से प्यार हो गया। तब मोबाइल और वाट्सएप पर घंटों बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और चोरी-छिपे दोनों का मिलने-जुलने का दौर शुरू हुआ।
दोनों ने आपस में बातचीत कर यह रास्ता निकाला कि मिलने-जुलने में सहूलियत के लिए यूनियन को मजबूत बनाने का बहाना ठीक रहेगा। यूनियन से जुड़े अन्य सदस्यों का विश्वास जीतते हुए नेत्री टीम को लीड करने लगी।
इस आड़ में सदस्यों से चंदा उगाही कर बेगुसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, पटना समेत अन्य जगहों पर इकट्ठा किए गए रुपए से अय्याशी होने लगी। बताया जाता है कि दोनों में नजदीकियां बढ़ने के साथ-साथ ब्लॉक कैंपस से अन्य जगहों के लिए चेहरा ढकने हेतु स्टाल बांध बाइक से आने-जाने का दौर खुलेआम होने लगा।
इस क्रम में आशिक के एक मित्र ने अपने चौपहिया वाहन से भी दोनों को गंतव्य तक के लिए खूब ढोया। इश्क परवान चढ़ने लगा तो आशिक ने दो अलग-अलग अपने घरों को ही इश्कबाजी का आशियाना बनाया। पहले घर पर पत्नी व अन्य लोग रहते थे।
दूसरे घर पर नेत्री के साथ आशिक अक्सर रंगरलियां मनाने का ठिकाना बनाता रहा। इस बात की जानकारी पत्नी को हुई तो एक दिन पत्नी दूसरे घर पर पहुंची। जहां नेत्री के साथ गेट बंद कर प्रेमालाप करते पति को रंगेहाथ पकड़ लिया।
उसके बाद पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और नेत्री के साथ महानगर रवाना हो गया। उपचार के क्रम में चीजें सामने आई तो बातें कानों-कान-बिया-बान हो गई।
यूनियन के सदस्यों में नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि फरार नेत्री कभी मायके तो कभी घूमने की बातें कह सबको गुमराह कर रही। यूनियन द्वारा नेत्री को संगठन से निकालने की सहमति बनी है।
यह भी पढ़ें- जमुई में एक बच्चे की मां ने पति को छोड़ प्रेमी से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें- लव मैरिज के बाद महिला को फिर हो गया इश्क, पति ने कराई पत्नी की दूसरी शादी; हर तरफ हो रही चर्चा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।