विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव मैरिज के बाद महिला को फिर हो गया इश्क, पति ने कराई पत्नी की दूसरी शादी; हर तरफ हो रही चर्चा

Published: Tue, 13 May 2025 05:19 PM (IST)

बिहार के दरभंगा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला को लव मैरिज के बाद दूसरे पुरुष ...और पढ़ें

लव मैरिज के बाद महिला को फिर हो गया इश्क, पति ने कराई पत्नी की दूसरी शादी
लव मैरिज के बाद महिला को फिर हो गया इश्क, पति ने कराई पत्नी की दूसरी शादी

HighLights

  1. लव मैरिज के बाद पराया प्यार
  2. पति ने कराई दूसरी शादी
  3. महिला बच्चे को छोड़कर गई

संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। ढाई अक्षर ''प्रेम'' के... इसकी तो कई कहानियां सुनने को मिली हैं, लेकिन दरभंगा जिले के सिमरी थानाक्षेत्र में जो घटनाएं घटी हैं, उसकी चर्चा हर ओर हो रही है। लोग कह रहे हैं अब मोबाइल सिम कंपनी की तरह लोग प्रेम को भी पोर्ट कराने लगे हैं। जी हां, प्रेम में ऐसा ही वाकया देखने को मिला है।

यहां एक महिला को प्रेम विवाह करने के बाद फिर से दूसरे व्यक्ति से प्रेम हो गया। पति और ससुराल वाले समझाने में नाकाम रहे। आखिर में पति ने खुद अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। महिला भी खुशी-खुशी अपने तीन वर्षीय पुत्र दीपांशु को पति के घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।

प्रेमी को बनाया बंधक, जमकर की मारपीट

हालांकि, सोमवार की पूरी रात महिला के प्रेमी को घरवालों ने बंधक बनाकर रखा। जमकर धुनाई भी की। मामला पुलिस तक पहुंचा। गांव के मुखिया और सरपंच को पहल करने के लिए आगे आना पड़ा। सभी ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की।

पुत्र का हवाला दिया गया, कहा गया कम से कम इसके भविष्य की तो चिंता करो, लेकिन महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अडिग थी। साफ-साफ कही, अब चोरी-छिपे नहीं मिलेंगे। यह जानकर समाज के लोगों ने दिल्ली में मजदूरी कर रहे महिला के पति राजू कुमार चौरसिया से बात की।

'वो सुधरने वाली नहीं है, इसलिए...'

बताया कि उसकी पत्नी ने दिल्ली में भी जीना हराम कर दिया था। इस कारण उसे घर रख आए। अब वह सुधरने वाली नहीं है, इसलिए उसकी शादी उसके प्रेमी से अविलंब कराकर रवाना कर दिया जाए। राजू के घर के लोगों ने भी इसकी सहमति दे दी।

इसके बाद महिला के प्रेमी पश्चिमी चंपारण के मझरिया गांव निवासी बुलेट कुमार सिंह के घर वालों को इसकी सूचना दी गई। जहां से उसके पिता सहित कई लोग पहुंचे। सभी के बीच पेपर तैयार किया गया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू अपने किसी रिश्तेदार की शादी में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थानाक्षेत्र में गया था, जहां उसे अंतरजातीय खुशबू से मुलाकात हुई और प्रेम हो गया। खुशबू अपने घर वालों को छोड़कर राजू से 2021 में लव मैरिज कर ली। खुशी-खुशी दोनों रहने लगे। खुशबू 2022 में एक पुत्र को जन्म दी।

राजू दिल्ली में मजदूरी करता था। वह प्रेमिका से पत्नी बनी खुशबू को अपने नजरों से दूर नहीं रखना चाहता था। इस कारण पत्नी को 2024 में दिल्ली ले गया, जहां पड़ोस में रहकर मजदूरी कर रहे बुलेट से खुशबू की मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे।

पति को जब इसकी जानकारी मिली तो वह पत्नी को घर रख आया, जहां पीछे से उसका प्रेमी भी पहुंच गया। रात के अंधेरे में बुलेट अपनी प्रेमिका से मिलने खुशबू के कमरे में प्रवेश कर गया। भनक मिलते ही घरवालों ने उसे बंधक बनाया और उसकी धुनाई कर दी।

बाद में सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष रमेश सहनी, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, अवधेश सिंह, देवेंद्र सहनी, विदेशी बारी आदि की मौजूदगी में समझौता पत्र तैयार किया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'एक बार अपने ससुर जी से पूछ लीजिए...', लालू और मांझी परिवार में बढ़ती जुबानी जंग

ये भी पढ़ें- Begusarai News: बखरी की राटन पंचायत की 4 बेटियों ने किया कमाल, बिहार पुलिस में भर्ती होकर जिले का नाम किया रोशन