विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Begusarai News: बखरी की राटन पंचायत की 4 बेटियों ने किया कमाल, बिहार पुलिस में भर्ती होकर जिले का नाम किया रोशन

Published: Tue, 13 May 2025 08:55 AM (IST)

Begusarai News बिहार पुलिस में बेटियों का दबदबा कायम है। बेगूसराय के बखरी की राटन पंचायत की 4 बेटियों ने ...और पढ़ें

बिहार पुलिस में बेटियों ने किया कमाल (जागरण)
बिहार पुलिस में बेटियों ने किया कमाल (जागरण)

HighLights

  1. बखरी की राटन पंचायत की 4 बेटियों ने किया कमाल
  2. बिहार पुलिस में अपनी जगह पक्की कर जिले का नाम किया रोशन

संवाद सहयोगी, बखरी (बेगूसराय)। Begusarai News: बिहार पुलिस प्रतियोगिता परीक्षा में बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के पांच बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें पंचायत की रुचि कुमारी, रजनी कुमारी, प्रज्ञा भारती, अंजली कुमारी, मुकेश कुमार शामिल हैं।

इन बच्चों की सफलता पर गांव के नागेश्वर महतो कीर्तन विद्यालय पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर  अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राम, पंकज पासवान, सरोजिनी भारती, नागेश्वर महतो,  महेंद्र साह, पप्पू पोद्दार, भावेश पासवान, लालू महतो, साहब पासवान, विजेंद्र पासवान, अवधी यादव, आदि ने इन बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सिपाही के 21 हजार 391 पदों के लिए हुई परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों में 19 हजार 958 का चयन बिहार पुलिस और एक हजार 433 अभ्यर्थियों का चयन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के लिए किया गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली। लड़कों को पीछे छोड़ दिया। 52 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल कर ली तो 48 प्रतिशत में लड़कों को जगह मिली।

लड़के, लड़की और मंगलामुखी ने भी मारी बाजी

चयनित अभ्यर्थियों में पुरुष की तुलना में महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। 10 हजार 179 पुरुष की तुलना में 11 हजार 174 महिला अभ्यर्थी चयनित हुईं हैं। वहीं, आठ मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) अभ्यर्थी सफल हुईं हैं।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि नए बहाल 21 हजार 391 सिपाहियों को एक से 30 जून तक आवंटित जिलों व संवर्ग में योगदान देना होगा। योगदान के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपने साथ लाना होगा।

ये भी पढ़ें

मजदूर के 3 बच्चों को एकसाथ मिली सरकारी नौकरी, 2 बहन और 1 भाई; लोगों ने दी बधाई

Bihar Police Result OUT: सिपाही भर्ती में बेटियों ने पछाड़ा, 52 प्रतिशत से अधिक सीटों पर हुईं सफल