विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Atul Subhash Case: 'वो जिंदा भी है या...', पोते की चिंता में अतुल सुभाष के पिता; PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं से मांगी मदद

Published: Sun, 15 Dec 2024 01:50 PM (IST)

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी निकिता सिंघानिया उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

पोते को साथ रखना चाहते हैं अतुल सुभाष के पिता
पोते को साथ रखना चाहते हैं अतुल सुभाष के पिता

HighLights

  1. अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया गिरफ्तार
  2. अतुल के पिता को सता रही पोते की चिंता

एएनआई, समस्तीपुर। Atul Subhash Case: बेंगलुरु में AI इंजीनियर के पद पर काम करने वाले बिहार के अतुल सुभाष की आत्महत्या ने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया है। अतुल सुभाष ने अपने वीडियो में ये भी बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने महिलाओं को हक दिलाने के लिए मिले अधिकारों का गलत इस्तेमाल करके उन्हे अपनी जान लेने पर मजबूर कर दिया।

फिलहाल, इस मामले में आरोपित पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब अतुल के पिता ने अपने पोते को लेकर चिंता जताई है।

गुरुग्राम से गिरफ्तार हुई निकिता

इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में उनके भाई विकास ने मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन बेंगलुरु में 9 दिसंबर को एफआइआर दर्ज कराई थी। इस मामले में एक्शन लेते हुए बेंगलुरु पुलिस ने गुरुग्राम से अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं प्रयागराज से उसकी मां निशा सिंघानिया व भाई अनुराग सिंघानिया को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में आरोपित ताऊ सुशील की तलाश जारी है।

कोर्ट में पेश किया जाएगा

गिरफ्तारी के बाद अब तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस आरोपितों से पूछताछ करेगी।

गिरफ्तारी पर बोले पिता

आरोपित निकिता सिंघानिया, निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया की गिरफ्तारी पर मृतक अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने पुलिस को धन्यवाद दिया है।

पोते को लेकर जताई चिंता

  • अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी ने अपने पोते को लेकर चिंता जताई है।
  • उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उसने हमारे पोते को कहां रखा है।
  • क्या उसे मार दिया गया है या वह जीवित है?
  • हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते।
  • मैं चाहता हूं कि मेरा पोता हमारे साथ रहे।
  • उन्होंने ये भी बताया कि निकिता ने पोते के नाम पर उनके खिलफ एक और मामला दर्ज किया है।

पीएम मोदी, CM योगी, नीतीश कुमार सहित इन नेताओं से अपील

अतुल सुभाष के पिता ने कहा कि हम पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं से अपील करते हैं कि वे सुनिश्चित करें कि मेरा पोता मेरे पास आए।

एक दादा के लिए उसका पोता उसके बेटे से ज्यादा मायने रखता है। साथ ही उन्होंने इस बात की उम्मीद भी जताई की जल्द ही उनका पोता उनके पास आ जाएगा।

ये भी पढ़ें

Atul Subhash Case: अतुल सुभाष केस में पत्नी निकिता समेत 3 गिरफ्तार, अभी भी पुलिस की तलाश जारी; आखिर कौन है वो?

Bihar School: स्कूल का नजारा देख हैरान रह गए ACS सिद्धार्थ, ना शिक्षक दिखे; ना ही डेस्क-बेंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।