Purnia News : छठ पर अर्घ्य दे रहे मुखिया के घर बदमाशों ने दनादन बरसाईं गोलियां, पूरे गांव में फायरिंग से फैली दहशत
बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। छठ पर्व के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जहां हत्या की खबरें आईं। वहीं पूर्णिया जिले में फायरिंग और रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। यहां गांव के मुखिया के घर के बाहर गोलीबारी से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

संस, रूपौली (पूर्णिया)। छठ पर्व की संध्या अर्घ्य के दौरान रविवार को मोहनपुर ओपी क्षेत्र के नाथपुर पंचायत अंतर्गत लछमिनिया गांव में मुखिया विजय कुमार मंडल के घर पर दो की संख्या में आए अपराधियों ने दनादन गोलियां बरसा दीं। इससे पूरा गांव दहशत में आ गया।
हालांकि, मुखिया विजय मंडल मौके से भाग निकले और उनकी जान बच गई। जब ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे तो दोनों अपराधी पिस्तौल से फायरिंग करते हुए भाग निकले।
इस दौरान एक बदमाश की लोडेड पिस्टल गिर गई, जिसे गांव का ही युवक लेकर भाग निकला पर पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया है।
मामले को लेकर मुखिया विजय मंडल ने गांव के ही दो युवक कुला मंडल एवं ब्रह्मचारी मंडल सहित पिस्टल लेकर भागने वाले युवक सुमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। पिस्टल लेकर भागने वाले युवक के घर से मैगजीन सहित उक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जिन तीन को आरोपी बनाया गया है, वे फरार हैं। उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
मुखिया ने बताया- घर पर बैठे थे, तभी...
घटना के संबंध में मुखिया ने बताया कि वह अपने घर पर मां सविता देवी सहित अन्य ग्रामीणों के साथ बैठे हुए थे, तभी अपाचे बाइक से गांव के ही दो युवक कुला मंडल पिता सच्चिदानंद मंडल और ब्रह्मचारी मंडल पिता भागवत मंडल अचानक आ धमके।
दोनों आरोपी गोलियां दागने लगे। सभी ने किसी प्रकार घर में भागकर अपनी जान बचाई। इधर, गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण उनके घर की ओर दौड़े तथा अपराधियों को घेर लिया।
परंतु आरोपी लोग फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस बीच भागने के क्रम में आरोपियों में से एक की मैगजीन लगी हुई पिस्टल गिर गई।
पिस्टल को गांव का ही एक युवक सुमन कुमार पिता नंदकिशोर मंडल लेकर फरार हो गया। सड़क पर एक खाली कारतूस ग्रामीणों को मिला, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
अपराधियों ने मांगी रंगदारी
बताया कि अपराधी जाते-जाते उनसे पांच लाख रुपये रंगदारी देने की मांग की है अन्यथा पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है।
मामला दर्ज होने के बाद मुखिया का परिवार काफी दहशत में है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।